menu-icon
India Daily

Israel Hamas War: गाजा में इजरायली एक्शन ने ली 200 लोगों की जान, घबराए बाइडन ने बेंजामिन से की फोन पर बात

Israel Hamas War: व्हाइट हाउस की ओर से जारी किये गए बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडन ने मानवीय सहायता का समर्थन और आम लोगों की सुरक्षा पर जोर दिया है. इसके अलावा उन्होंने आम नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने की भी अपनी मांग दोहराई. 

Shubhank Agnihotri
Israel Hamas War: गाजा में इजरायली एक्शन ने ली 200 लोगों की जान, घबराए बाइडन ने बेंजामिन से की फोन पर बात

हाइलाइट्स

  • व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान
  • सैन्य अभियान को लेकर चर्चा की 

Israel Hamas War: हमास के खिलाफ इजरायली कार्रवाई में गाजा में फिर से कोहराम मचा है. हमास प्रशासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में 201 लोगों की मौत हुई है. इस प्रकार जंग शुरू होने के बाद मृतकों की संख्या 20,258 पहुंच गई है. इनमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है. 


इस बीच इजरायल ने भी अपने पांच सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी है.  इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी सेना ने नॉर्थ गाजा में काफी हद तक नियंत्रण कर चुकी है.अब हमारा ध्यान दक्षिणी गाजा की ओर है. 


व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

गाजा में किए गए इस हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर वार्ता की है. बाइडन ने इसकी जानकारी खुद प्रेस को दी. बाइडन ने इस वार्ता को निजी बातचीत करार दिया. व्हाइट हाउस की ओर से जारी किये गए बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडन ने मानवीय सहायता का समर्थन और आम लोगों की सुरक्षा पर जोर दिया है. इसके अलावा उन्होंने आम नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने की भी अपनी मांग दोहराई. 

सैन्य अभियान को लेकर चर्चा की 

व्हाइट हाउस ने अपने बयान में बाइडन और बेंजामिन ने जारी सैन्य अभियान को लेकर भी चर्चा की. बाइडन ने शेष बंधकों की रिहाई पर भी जोर दिया. बेंजामिन के कार्यालय ने बताया कि जब तक कि यह ऑपरेशन अपने मुकाम को पा नहीं लेता तब तक यह जंग जारी रहेगी. 

सात अक्टूबर को इजरायल पर बोला था हमला 

इस साल सात अक्टूबर को हमास ने गाजा की सीमा पार करके अचानक धावा बोल दिया था. इस हमले में 1140 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाते हुए हमास को तबाह करने के लिए सैन्य ऑपरेशन शुरू किया था.