menu-icon
India Daily

एनर्जी डोमिनेंस की ओर लौट रहा अमेरिका, 300 बिलियन डॉलर की नई तेल रिफाइनरी बनाने की तैयारी; रिलायंस का रहेगा लीड रोल

मिडिल ईस्ट में चल रहें तनाव के बीच अमेरिका ने एक नई तेल रिफाइनरी के निर्माण की घोषणा की है. जिसमें भारत की प्रमुख निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
एनर्जी डोमिनेंस की ओर लौट रहा अमेरिका, 300 बिलियन डॉलर की नई तेल रिफाइनरी बनाने की तैयारी; रिलायंस का रहेगा लीड रोल
Courtesy: X (@realDonaldTrump)

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण पूरी दुनिया में तेल और ऊर्जा की समस्या चरम पर है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी घोषणा से दुनियाको चौंका दिया है. अमेरिका ने कई सालों बाद एक नई तेल रिफाइनरी के निर्माण की बात कही है. 

ट्रंप की घोषणा के मतुाबिक परियोजना टेक्सास के ब्राउन्सविले में शुरू किया जाएगा. जिसमें भारत की प्रमुख निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण निवेश भागीदारी रहेगी. ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात की जानकारी साझा की है. इस दौरान उन्होंने भारत और रिलायंस कंपनी को विशेष धन्यवाद दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने इस प्रोजेक्ट को भारत के साथ अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी डील बताया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग प्रोजेक्ट है, जो ब्राउन्सविले पोर्ट पर तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक निर्यात को प्रोत्साहन देने में सहायक भी होगा.

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी होगी. जो अमेरिकी शेल ऑयल को प्रोसेस करेगी और अरबों डॉलर का आर्थिक प्रभाव पैदा करेगी. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से दक्षिण टेक्सास के हजारों लोगों को नौकरियां मिलेगी. साथ ही उस क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी. उन्होंने इसके लिए अपने प्रशासन का धन्यवाद किया, जिन्होंने परमिट प्रक्रिया आसान बनाने और करों में कटौती कर इसे आसान बनाया है. 

क्या है अमेरिका की प्लानिंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि इस रिफाइनरी को इस तरीके से तैयार किया जा रहा है, जिसमें हर दिन 68,000 बैरल तेल रिफाइन किया जा सके. इसे तैयार करने के लिए अमेरिका ने भारत की रिलायंस कंपनी के साथ 20 सालों का समझौता किया है. जानकारी के मुताबिक इसका निमार्ण कार्य मार्च के बाद शुरू होने की उम्मीद है. इस रिफाइनरी को अमेरिका-मैक्सिको सीमा के पास ब्राउन्सविले पोर्ट पर तैयार किया जा रहा है, जिसे गहरे पानी वाला प्रमुख बंदरगाह में गिना जाता है. स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज में तनाव के कारण पूरे विश्व के उर्जा क्षेत्र में उथल-पुथल मची है. इसी बीच ट्रंप ने यह घोषणा की और कहा कि अमेरिका अब एनर्जी डोमिनेंस की क्षेत्र में बढ़ रहा है.