menu-icon
India Daily

अमेरिका ने हमास आतंकी सलीह अल-अरूरी पर घोषित किया 10 मिलियन डॉलर का इनाम

अमेरिकी के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम ने आतंकी संगठन हमास के प्रमुख नेता की जानकारी देने वाले को 10 मिलियन डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
अमेरिका ने हमास आतंकी सलीह अल-अरूरी पर घोषित किया 10 मिलियन डॉलर का इनाम

Saleh al-Arouri: इजराइल और हमास के पिछले 18 दिनों से जारी जंग के बीच अमेरिकी के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम ने आतंकी संगठन हमास के प्रमुख नेता की जानकारी देने वाले को 10 मिलियन डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है. विभाग ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अगर किसी के पास आतंकी सलीह अल-अरूरी की जानकारी है तो वह हमारी मदद करे. अगर आप ऐसा करते हैं तो आप इनाम पाने के पात्र हो सकते हैं.

विभाग ने कहा कि लंबे समय तक अरूरी की मौजूदगी तुर्की में देखी जाती रही है लेकिन अब उसे लेबनान में स्थानान्तरित कर दिया गया है. विभाग ने इस आतंकी की जानकारी देने के लिए वॉट्सऐप और टेलीग्राम लिंक भी जारी किये हैं, जिन पर इस आतंकी की जानकारी दी जा सकती है.

बता दें कि स्टेट रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम अमेरिकी विदेश विभाग की राजनयिक सुरक्षा सेवा एजेंसी द्वारा प्रशासित आतंकवाद विरोधी और प्रति-खुफिया मंच है.

हमास का प्रमुख नेता है अरूरी

विभाग ने ट्वीक कर सलीह अल-अरूरी की जानकारी देते हुए कहा कि अरूरी हमास का प्रमुख नेता है, जो कि एक नामित विदेशी आतंकी संघठन है. वह हमास पॉलिटिकल ब्यूरो का उप नेता भी है. वह हमास मिलिट्री विंग का भी सह-संस्थापक रहा है. हमास द्वारा की गई सैन्य कार्रवाइयों में उसका हाथ रहा है.

विभाग ने कहा कि इनाम पाने के लिए अल-अरूरी की जानकारी रिवॉर्ड फॉर जस्टिस ऑवर सिग्नल के  टेलिग्राम और वॉट्सऐप चैनल पर भेजें.

इजरायल ने हमास में गिराए परचे, बंधकों की मांगी जानकारी

इजराइल की आर्मी ने गाजा में कुछ पर्चे गिराए हैं. इन पर लिखा है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों का सुराग देने वालों को इनाम दिया जाएगा. अरबी भाषा वाले इन पर्चों पर लिखा है- अगर आप अपने और बच्चों के लिए बेहतर फ्यूचर चाहते हैं तो हमें होस्टेज लोगों के बारे में जानकारी दें.

WhatsApp Image 2023-10-24 at 10.37.32 PM
 

यह भी पढ़ें: चीन की बड़ी कार्रवाई, दो महीने से लापता रक्षा मंत्री को भी पद से हटाया, शी जिनपिंग का किया था विरोध