menu-icon
India Daily

'आज की शाम बहुत भारी रही....' ट्रंप की डिनर पार्टी में अटैक के बाद सामने आया पहला रिएक्शन, सुरक्षाकर्मियों की सराहना

शनिवार को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के दौरान धमाके हुए. जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई थी. अब इस पूरी घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सीक्रेट सर्विस की तारीफ की.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'आज की शाम बहुत भारी रही....' ट्रंप की डिनर पार्टी में अटैक के बाद सामने आया पहला रिएक्शन, सुरक्षाकर्मियों की सराहना
Courtesy: ANI & Pinterest

नई दिल्ली: शनिवार की रात को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए काफी मुश्किल रही. क्योंकि शनिवार को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के दौरान धमाके हुए. जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई थी. धमाके तुरंत बाद राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प को वहां से तुरंत बाहर निकाल दिया गया.

धमाकों के कारण सैकड़ों मेहमान मेजों के नीचे छिप गए, जबकि सीक्रेट सर्विस के एजेंट हथियारों से लैस होकर फर्श की तलाशी ले रहे थे. अब इस पूरी घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सीक्रेट सर्विस की तारीफ की.

पकड़ा गया हमलावर...

हालांकि घटना के एक घंटे बाद ही खबर आई की हमलावर को पकड़ लिया गया है. इस बात की जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दी और साथ ही उन्होंने सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी की त्वरित कार्यवाही की तारीफ भी की. उन्होंने लिखा कि, 'वाशिंगटन डीसी में आज शाम काफी हलचल भरी रही. सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी ने शानदार काम किया.

30 दिन के अंदर आयोजित होगा कार्यक्रम

भले ही इस हमले की वजह से इस बैठक में खलल पड़ गया हो लेकिन ने इसे दोबारा आयोजित कराने की बात कही है. राष्ट्रपति ने पहले ही कहा था कि, 'मैंने सिफारिश की है कि हम 'कार्यक्रम जारी रहने दें' लेकिन हम पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी के निर्देशों का पालन करेंगे."

हालांकि, बाद में ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम की देखरेख करने वाले अधिकारियों से बात की है और जल्द ही एक नई तारीख तय की जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि  कार्यक्रम के प्रभारी सभी प्रतिनिधियों से बात करके 30 दिनों के अंदर ही इस कार्यक्रम को पुन आयोजन किया जाएगा.

हमले के समय मौजूद थे 2,600 लोग 

एजेंसी द्वारा बताया गया कि उस सभा में करीब 2,600 लोग मौजूद थे. जोकि हमले के दौरान नीच और छुपकर बैठे हुए थे. हालांकि अब हालात सामान्य है. अमेरिकी खुफिया सेवा ने कहा कि ट्रंप और फर्स्ट लेडी सुरक्षित हैं और पुष्टि की कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. मामले से परिचित एक सूत्र ने बताया कि संदिग्ध फिलहाल जीवित है.

वहां मौजूद लोगों ने वाक्या के बारे में बताते हुए कहा कितेज आवाजें सुनाई देने के बाद लोग 'नीचे झुक जाओ, नीचे झुक जाओ!' चिल्लाने लगे. जैसे ही सीक्रेट सर्विस के अधिकारी उस कक्ष में दाखिल हुए, कई मेहमान मेजों के नीचे छिप गए.