menu-icon
India Daily

HMPV के बाद चीन में एक और वायरस, क्या है 'Clade 1b'?

Monkey Pox New Strain: चीन में HMPV मामलों के घटने के बाद Mpox की नई म्यूटेटेड स्ट्रेन Clade 1b का पता चला है. चीन के CDC के अनुसार, यह संक्रमण DRC में रहने वाले एक विदेशी व्यक्ति से शुरू हुआ और उसके संपर्क में आने वाले चार अन्य लोग भी संक्रमित हो गए.

princy
Edited By: Princy Sharma
HMPV के बाद चीन में एक और वायरस,  क्या है 'Clade 1b'?
Courtesy: Pinterest

Monkey Pox New Strain: चीन में HMPV मामलों के कम होने के बाद अब एक नई चिंता उभर कर आई है. चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने घोषणा की है कि देश में Mpox की एक नए म्यूटेटेड स्ट्रेन Clade 1b का पता चला है. चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, यह इंफेक्शन एक विदेशी नागरिक से शुरू हुआ जो पहले डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में रहा था.  इस व्यक्ति से संपर्क में आने वाले चार अन्य लोगों में भी इंफेक्टेड पाए गए. 

Mpox क्या है?

Mpox, जिसे पहले मंकीपॉक्स कहा जाता था, ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस के वायरस के कारण होता है. यह मुख्य रूप से दो प्रकार के क्लेड्स में बांटा गया है. 
1. Clade I (Subclades Ia और Ib)  
2. Clade II (Subclades IIa और IIb)  

2022-2023 में Clade IIb के कारण दुनिया भर में Mpox का प्रकोप हुआ था. लेकिन अब Clade 1b स्ट्रेन ने चिंता बढ़ा दी है. 

Mpox के लक्षण

  • त्वचा पर दाने या फफोले  
  • तेज बुखार 
  • सिर दर्द
  • मांसपेशियों और पीठ में दर्द
  • कमजोरी  
  • गले और लिम्फ नोड्स में सूजन

Mpox से बचाव के उपाय

  • साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं
  • मास्क पहनें और त्वचा पर घावों को ढकें
  • त्वचा को सूखा और साफ रखें 
  • इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ खाएं  
  • आसपास की साफ-सफाई का ध्यान रखें  
  • संक्रमण की स्थिति में खुद को आइसोलेट करें  

कहां फैला यह वायरस?

CDC के अनुसार, यह स्ट्रेन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के पड़ोसी देशों जैसे बुरुंडी, केन्या, रवांडा और युगांडा में फैल गया है. इस वजह से WHO ने इमरजेंसी घोषित की है. WHO ने Mpox वैक्सीन लेने की सिफारिश की है, खासकर उन लोगों के लिए जो संक्रमण के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहते हैं.