Ireland: आयरलैंड की राजधानी डबलिन में गुरुवार को 3 बच्चों समेत 5 लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. इस घटना के बाद शहर में दंगे भड़क उठे है.. हमले में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो ने दुख जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
पुलिस ने हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदर्शनकारियों ने इस हमले से पहले पुलिस अधिकारियों पर हमला किया था. हमले में 3 छोटे बच्चे और 2 महिलाएं घायल हुई हैं.
आयरलैंड के कानून मंत्री हेलेन मैकएंटी ने कहा है कि वे महिलाओं और बच्चों पर हुए हमलों से गहरे सदमे में हैं. किसी को भी आतंक फैलाने की इजाजत नहीं है. हमला करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने अभी तक ये नहीं बताया है कि ये हमलावरों ने किस उद्देश्य से यह हमला किया. पुलिस ने इस घटना को आतंकी घटना होने से मना भी नहीं किया है. सार्वजनिक यातायात को बंद कर दिया गया है. हमले में घायल हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वो अस्पताल से बाहर न निकलें. दरअसल, पुलिस और अप्रवासी के बीच झड़प हो रही है.
ओ'कोनेल गली में स्थापित डैनियल ओ'कोनेल की मूर्ति के सामने एक बस को आग के हवाले कर दिया गया. साथ ही साथ पास के हॉलिडे इन होटल और मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां में तोड़फोड़ भी की गई है. एक स्टोर को भी दंगाइयों ने लूट लिया है. पुलिस और अप्रवासी के बीच हो रही झड़प में पुलिस की एक गाड़ी भी जला दी गई है.
आयरलैंड की राजधानी डबलिन में इस तरह की घटना अप्रत्याशित है. हालांकि पिछले एक साल से डबलिन में अप्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बढ़ा है. दंगों को देखते हुए सरकार संसद के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें- Israel-Hamas war ceasefire: हमास आज 13 इजराइली बंधकों की करेगा रिहाई, इनमें महिलाएं-बच्चे शामिल