दुनिया में चारो ओर जंग का माहौल है. अमीर से अमीर और गरीब से गरीब देश इस समय युद्ध के मोड़ पर खड़े हैं. एक ओर अमेरिका-इजरायल और ईरान लगातार 19 दिनों से युद्ध कर रहा है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी रुक-रुक कर एक दूसरे पर हमला कर रहा है.
पाकिस्तान ने अपने आप को मजबूत दिखाने की कोशिश में काबुल के नशामुक्ति केंद्र में रह रहे मासूमों को निशाना बना लिया. वहीं तालिबान ने इस हमले की बदले की कसम खाई है.अब आने वाले समय में भारत के पड़ोसियों में जंग तेज हो सकता है. इस पूरे मुद्दे को और बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.