64 साल की एक महिला ने कबूल किया है कि वह केवल कम उम्र के पुरुषों के साथ ही डेट पर जाती है, क्योंकि उसकी उम्र के पुरुष बेडरूम में उसके साथ नहीं रह सकते. इफवीरेनदवर्ल्ड और मेकलवनॉटपोर्न की संस्थापक सिंडी गैलप ने खुलासा किया कि जब मैंने कम उम्र के लोगों को डेट करना शुरू किया तो यह केवल एक एक्सीडेंट था लेकिन बाद में मैंने पाया कि यह मेरी लाइफस्टाइल के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है.
क्यों करती हैं युवाओं के साथ सेक्स
सिंडी गैलप ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि वह सेक्स करने के लिए कम उम्र के पुरुषों के साथ डेट करती हैं क्योंकि उन्हें बहुत अधिक स्टैमिना वाले और बहुत जल्दी-जल्दी सेक्स करने वाले लोग पसंद हैं और उनकी उम्र के पुरुष ऐसा नहीं कर सकते. सिंडी ने कहा कि जितना वह युवाओं को पसंद करती हैं उतना ही युवा भी उन्हें पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि डेटिंग वेबसाइटों पर बहुत कम उम्र के पुरुष उसके पीछे पड़े रहते हैं.
मैं बच्चे पैदा करना नहीं चाहती थी
युवा मर्दों को लेकर अपनी फैंटेसी के बारे में बताते हुए सिंडी ने कहा, 'मैं एक आकर्षक वृद्ध महिला थी जिसका करियर बहुत ऊंचा था. मैं घर बसाना नहीं चाहती थी, शादी नहीं करना चाहती थी, बच्चे नहीं चाहती थी. मैं बस कुछ मौज-मस्ती करना चाहती थी और तब से मैं बहुत खुशी-खुशी युवा पुरुषों के साथ डेटिंग कर रही हूं.'