menu-icon
India Daily

Mali Bus Accident: माली में दर्दनाक हादसा, बस के पुल से गिरने से 31 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश माली में एक बस के पुल के नीचे गिरने से 31 लोगों की मौत हो गई. साथ ही इस दर्दनाक हादसे में 10 लोग बुरी तरह गायल हुए हैं.

India Daily Live
Mali Bus Accident: माली में दर्दनाक हादसा, बस के पुल से गिरने से 31 लोगों की मौत

Mali Bus Accident: अफ्रीकी देश माली में एक बस के पुल के नीचे गिरने से 31 लोगों की मौत हो गई. साथ ही इस दर्दनाक हादसे में 10 लोग बुरी तरह गायल हुए हैं. यह हादसा मंगलवार का बताया जा रहा है. स्थानीय समय अनुसार यह हादसा शाम 5 बजे हुआ. 

हादसे का शिकार हुई बस बुर्किन फासो जा रही थी. बताया जा रहा है कि ड्राइवर के गाड़ी से नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ है. परिवहन मंत्रालय ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ितों में ज्यादातर पश्चिमी उपक्षेत्र के मालियन और अन्य जगहों के नागरिक शामिल थे.

पश्चिम अफ्रीका में आम हैं सड़क हादसे

बता दें कि पश्चिम अफ्रीका में आए दिन सड़क हादसों की खबरें आती रहती हैं क्योंकि यहां यातायात के नियमों को लेकर बेहद लापरवाही बरती जाती है और वाहन ज्यादातर ओवरलोड रहते हैं.

संयुक्त राष्ट्र के 2023 के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में यातायात से होने वाली मौतों में से लगभग एक चौथाई मौतें अकेले अफ्रीका में होती हैं, जबकि इस महाद्वीप पर दुनिया के कुल वाहन बेड़े का महज 2 प्रतिशत हिस्सा ही है.

19 फरवरी को भी हुआ था दर्दनाक हादसा

इससे पहले 19 फरवरी को सेंट्रल माली में एक सार्वजनिक परिवहन बस और एक लॉरी में हुई टक्कर में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 46 लोग बुरी तरह घायल हुए थे.