Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां ने बड़ा एलान किया है. जंग को लेकर पेरिस में इकट्ठे हुए यूरोपीय नेताओं के सम्मेलन में कह दिया कि वह यूक्रेन को इस हालत में नहीं छोड़ सकते. फ्रांस यूक्रेन में अपनी सेना को तैनात करने से इंकार नहीं कर सकता. मैक्रों ने साफ कहा कि यूक्रेन को बचाने के लिए अपने सैनिकों को युद्ध के मैदान में तैनात करना जरूरी हो गया है.
इमैनुअल ने बताया कि यूक्रेन की मदद को लेकर सेना उतारने पर कोई आम सहमति अभी नहीं बन पाई है. रूस की आक्रामता और उसके भयानक हमले हमें अपनी सेना उतारने पर विवश कर सकते हैं. यूक्रेनी शहर पर रूसी कब्जे को लेकर उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो मॉस्कों यूक्रेन को बर्बाद कर देगा. इसके बाद पूरी दुनिया के लिए रूसी चुनौती से पार पाना मुश्किल होगा.
रिपोर्ट के अनुसार, मैक्रों ने कहा कि रूस के युद्ध करने के तरीके में बड़ा बदलाव देखा गया है. वह अब यूक्रेन के ज्यादा से ज्यादा शहरों पर अपना कब्जा जमाना चाहता है. रूस की नजरें केवल यूक्रेन पर ही नहीं हैं उसके निशाने पर दुनिया के कई अन्य देश बी शामिल हैं. यूरोपीय नेताओं की बैठक में जर्मन चांसलर, यूके विदेश सचिव लॉर्ड कैमरन, पोलैंड के पीएम भी शामिल थे.
इस बैठक में साइबर सुरक्षा, सामहूकि सैन्य उत्पादन, यूक्रेन की सैन्य सहायता बढ़ाने पर बातचीत की गई है. बैठक में यूक्रेन की सहायता और उसके सीमाई इलाकों की रक्षा करने पर गंभीर वार्ता की गई है. मैंक्रों ने इसके अलावा यूरोप को कीव के लिए गोला-बारूद बढ़ाने की भी बात कही. मैंक्रों ने कहा कि सप्लाई आपूर्ति बढ़ाकर यूक्रेन की मदद की जा सकती है.