menu-icon
India Daily

ओमान के तट पर तेल टैंकर पलटा, 13 भारतीय सहित 16 क्रू मेंबर्स लापता...सर्च ऑपरेशन जारी

ओमान के पास तेल टैंकर पलट गया है. इस पर 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई सवार थे. इस हादसे में सभी लोग लापता हैं. यह घटना सोमवार यानी 15 जुलाई की है. हालांकि ओमान के समुद्री केंद्र ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी है. उनके प्रेस्टीज फाल्कन नाम का तेल टैंकर यमन के अदन पोर्ट की ओर जा रहा था. हुक्म के पोर्ट टाउन के पास मद्रकाह से 25 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में तेल टैंकर पलट गया. सभी को खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

India Daily Live
ओमान के तट पर तेल टैंकर पलटा, 13 भारतीय सहित 16 क्रू मेंबर्स लापता...सर्च ऑपरेशन जारी
Courtesy: Social Media

ओमान के पास एक तेल टैंकर पलट जाने से 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई सहित कुल 16 क्रू मेंबर्स लापता हैं. इस बात की जानकारी सल्तनत के मेरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने कहा कि सोमवार को ओमान के तट पर यह हादसा हुआ है. एमएससी ने इस सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कोमोरोस के झंडे वाला एक तेल टैंकर बंदरगाह शहर दुकम के पास रास मदरका से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में पलट गया है.

दुमक बंदरगाह ओमान के दक्षिण-पश्चिम तट पर स्थित है, जो सल्तनत की प्रमुख तेल गैस खनन परियोजनाओं के करीब है, जिसमें एक प्रमुख तेल रिफाइनरी भी शामिल है, जो दुमक के विशाल औधोगिक क्षेत्र का हिस्सा है. यह ओमान का सबसे बड़ा एकल आर्थिक प्रोजेक्ट है.

ओमान के पास तेल टैंकर पलटा

पलटने वाली जहाज की पहचान अब प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में की गई है. खोज के दौरान कहा गया कि जहाज के चालक दल के सभी सदस्य अभी भी लापता है. शिपिंग वेबसाइट marinetraffic.com के मुताबिक तेल टैंकर यमन के बंदरगाह शहर अदन की ओर जा रहा था.

वहीं शिपिंग डेटा के अनुसार यह जहाज 117 मीटर लंबा तेल उत्पाद टैंकर है. जिसे 2007 में बनाया गया था. क्रू मेंबर्स सहित लापता सभी लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.