menu-icon
India Daily

ओमान में शिया मस्जिद के पास हुई अंधाधुंध गोलीबारी, 1 भारतीय सहित 6 लोगों की मौत

Oman News: ओमान की राजधानी मस्कट में एक शिया मस्जिद के बाहर सामूहिक गोलीबारी में एक भारतीय सहित छह लोगों की मौत हो गई. अरब प्रायद्वीप के सबसे शांत देशों में से एक यह हमला हैरान करने वाला है. ओमान की रॉयल पुलिस ने बंदूकधारियों को मार गिराया है. इस घटना पर मस्कट में मौजूद भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है.

India Daily Live
ओमान में शिया मस्जिद के पास हुई अंधाधुंध गोलीबारी, 1 भारतीय सहित 6 लोगों की मौत
Courtesy: Social Media

Oman News: ओमान की राजधानी मस्कट में एक शिया मस्जिद के बाहर हुई भयंकर गोलीबाजी में एक भारतीय सहित छह लोगों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी वहां मौजूद भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करके दी. ओमान की रॉयल पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में चार पाकिस्तानियों सहित कुल छह लोग मारे गए हैं और 30 लोग घायल हुए हैं. अरब प्रायद्वीप के किनारे स्थित इस खाड़ी देश में हमला हैरान करने वाला है. 

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा कि 15 जुलाई को मस्कट शहर में हुई गोलीबारी की घटना के बाद ओमान सल्तनत के विदेश मंत्रालय ने सूचित किया है कि एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है. दूतावास अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और परिवारों को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है. 

शोक सभा के दौरान हुई घटना

रिपोर्ट के जरिए पता चला है कि यह घटना एक शोक सभा के दौरान हुई. इस सभा में 700 से अधिक लोग शामिल हुए थे. ओमान पुलिस ने मस्जिद पर हमला करने वाले तीन बंदूकधारियों को मार गिराया है. ओमान की समाचार एजेंसी ने कहा कि इस हमले में अलग-अलग देशों के 28 लोग घायल हुए हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी संदिग्ध हमलावर, आपराधिक समूह या किसी आतंकी समूह के शामिल होने के बारे में सूचना नहीं दी है.

पाकिस्तान ने हमले पर जताई निंदा 

ओमान स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने भी गोलीबारी की निंदा की तथा कहा कि वह मृत पाकिस्तानियों के पार्थिव अवशेषों को वापस लाने के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान ओमान के मस्कट में वादी कबीर में इमाम बारगाह अली बिन अबू तालिब पर हुए नृशंस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है. इस हमले में दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत सहित कई लोग हताहत हुए हैं. 

आशूरा का पर्व

गोलीबारी की यह घटना आशूरा की पूर्व संध्या पर हुई. यह पर्व पैगंबर मुहम्मद के पोते हुसैन की 7वीं शताब्दी की शहादत की याद में मनाया जाता है . यह दिन इस्लामी महीने मुहर्रम में पड़ता है जो शिया मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक है.