CM Yogi Ayodhya Ram Mandir: राम लला की नए भव्य दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित होने में केवल 8 दिन का समय शेष है..ऐसे में उत्तरायण के पर्व के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है..सीएम योगी आदित्यनाथ राम नगरी अयोध्या में थे...और यहीं से उन्होने पीएम मोदी के आवाहन को मूर्त रूप दिया है...यानी की स्वच्छता के अभियान को... लेकिन साथ साथ योगी ये भी संदेश दे रहे हैं कि 22 जनवरी से पहले किसी भी तरह की आपराधिक हिमाकत की गई तो कानून अपना काम करने से चूकेगा नहीं... इसलिए सफाई के साथ साथ प्रदेश में धुआंधार एनकाउंटर भी जारी है...