menu-icon
India Daily

भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव की तारीख का ऐलान, जानें वोटिंग से लेकर काउंटिंग तक का पूरा शेड्यूल

WFI Election: भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द करते हुए चुनाव का रास्ता साफ कर दिया है.

Purushottam Kumar
भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव की तारीख का ऐलान, जानें वोटिंग से लेकर काउंटिंग तक का पूरा शेड्यूल

हाइलाइट्स

  • 21 दिसंबर को भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव
  • पंजाब-हरियाणा HC ने लगाई थी चुनाव पर रोक

WFI Election: भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द करते हुए चुनाव का रास्ता साफ कर दिया है. जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव कराया जाएगा और उसी दिन रिजल्ट का भी ऐलान कर दिया जाएगा.

21 दिसंबर को होंगे चुनाव

भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव को लेकर जानकारी साझा करते हुए निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर को चुनाव कराए जाएंगे. रिटायर्ड जस्टिस एम एम कुमार के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मतदान, मतगणना और नतीजों की घोषणा उसी दिन की जाएगी.

पंजाब-हरियाणा HC ने चुनाव पर लगाई थी रोक

गौरतलब है कि बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों ने WFI के तत्कालीन अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इसके बाद पहलवानों ने बृज भूषण सिंह के खिलाफ दो महीने से अधिक समय तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे रहे थे.

अदालती मामलों के कारण जुलाई में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया विलंब हो गई थी जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय महासंघ यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने तय समय में चुनाव नहीं कराने के लिए डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था.