नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी इंडिया गठबंधन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूला को लेकर आज AAP और कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है. कांग्रेस ने पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में बने रहने का फैसला किया है. होने वाली बातचीत में AAP का प्रतिनिधित्व कर रहे राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि उन सभी राज्यों में चर्चा होगी जहां आम आदमी पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधि और संगठन हैं.
संदीप पाठक ने जानकारी साझा करते हुए कहा "सब कुछ सही दिशा में चल रहा है. यह तय है कि इंडिया गठबंधन में सभी घटक दल गंभीर हैं. एकमात्र बात यह है कि इसे जल्द से जल्द किया जाना चाहिए. बाकी सब कुछ सही दिशा में चल रहा है. आप सांसद संदीप पाठक ने इस बात पर जोर दिया कि राज्यों में स्थानीय इकाईयां क्या चाहती हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए चर्चा की जानी चाहिए."
#WATCH | Delhi: On INDIA alliance seat sharing, AAP MP Sandeep Pathak says, "Not just Delhi but there will be discussion on all those states where the Aam Aadmi Party has elected representatives and organizations..." pic.twitter.com/P8ml0CDr62
— ANI (@ANI) January 8, 2024Also Read
लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व हमारी राय जानता है. AAP के साथ हमारा टकराव दिल्ली सरकार को लेकर है. मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि अगर गठबंधन होता है तो उसका विवरण जल्द से जल्द तय किया जाए ताकि हम भी इसके लिए तैयारी कर सकें.
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने उम्मीद जताया कि इंडिया ब्लॉक दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव जीतेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में व्यापारी वर्तमान केंद्र सरकार और उनकी नीतियों से तंग आ चुके हैं. वे सीलिंग, जीएसटी और कई अन्य नीतियों से थक गए हैं. केंद्र ने बड़े उद्योगपतियों को ऋण माफी दी. करोड़ों ऋण माफ किए गए. इतने सारे व्यापारियों को कोरोना काल में अपना कारोबार छोड़ दिया लेकिन इस सरकार ने उनकी मदद करने में कभी दिलचस्पी नहीं ली. हम एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे.