menu-icon
India Daily

लोगों को पसंद नहीं आया अरबाज की नई पत्नी शूरा का ड्रेसिंग सेंस, बोले- मलाइका हैं बेस्ट

इस नए वीडियो में शूरा शॉर्टस पहने नजर आ रही हैं, जिसको लेकर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
लोगों को पसंद नहीं आया अरबाज की नई पत्नी शूरा का ड्रेसिंग सेंस, बोले- मलाइका हैं बेस्ट

हाइलाइट्स

  • अरबाज ने हाल ही में शूरा से शादी की थी
  • मलाइका अरोड़ा उनकी पहली पत्नी थीं

Bollywood News: अरबाज और उनकी पत्नी शूरा खान शादी के बाद से लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. वे जहां भी जाते हैं पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद कर लेते हैं. शूरा और अरबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स शूरा को उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

नए वीडियो में अरबाज और शूरा एक-दूसरे का हाथ थामे किसी होटल या बार से निकले हुए नजर आ रहे हैं. यही नहीं दोनों ने एक-दूसरे के प्रति प्यार जताते हुए सेम कलर के कपड़े भी पहन रखे हैं.

यूजर्स को नहीं भाया शूरा का ड्रेसिंग सेंस

अब असली मामला ये है कि अरबाज को भले ही अपनी पत्नी की ड्रेस काफी अच्छी लग रही हो लेकिन यूजर्स को उनका ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और वो इसको लेकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

शॉर्ट पैंट में नजर आईं शूरा

दरअसल इस वीडियो में शूरा शॉर्ट पैंट में दिखाई दीं, उनकी शॉर्ट पैंट इतनी ज्यादा शॉर्ट थी कि वो दिखाई ही नहीं दे रही थी जो उनके फैंस को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उन्होंने शूरा की क्लास लगा दी. वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने पूछा- आपकी पैंट कहां चली गई? वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि शूरा खान से अच्छी तो मलाइका अरोड़ा हैं. इसके अलावा लोग दोनों के ऐज गैप को लेकर भी उन्हें ट्रोल करते दिखे.