दिल्ली तो टॉप-5 में भी नहीं! भारत के इस राज्य में महिलाएं पीती हैं सबसे अधिक शराब, नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Women Alcohol Consumption: मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में एक बयान दिया था कि एमपी की महिलाएं सबसे अधिक शराब पीती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर भारत के किस राज्य की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं.
Women Alcohol Consumption: भारत में शराब पीने की आदत को अक्सर पुरुषों से जोड़ा जाता है लेकिन हाल के वर्षों में महिलाओं के बीच भी शराब का सेवन बढ़ रहा है. हालांकि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अभी भी कम शराब पीती हैं, लेकिन यह अंतर धीरे-धीरे कम हो रहा है.
हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं. लेकिन क्या यह सच है? आइए, आंकड़ों के आधार पर जानते हैं कि भारत में किस राज्य की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं और इस ट्रेंड के पीछे क्या कारण हैं.
महिलाओं में शराब पीने का बढ़ता चलन
पहले के दशकों में शराब पीना पुरुषों का शौक माना जाता था, लेकिन अब समय बदल रहा है. शहरीकरण, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक रूढ़ियों में कमी के कारण महिलाएं भी शराब को उतना ही पसंद करने लगी हैं, जितना पुरुष. आजकल पार्टियों, सामाजिक आयोजनों और दोस्तों के साथ समय बिताने में शराब एक आम हिस्सा बन गई है. ने
शनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 तक देश में 0.7% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं. यह आंकड़ा भले ही छोटा लगे, लेकिन यह बदलते सामाजिक रुझानों की ओर इशारा करता है.
आंध्र प्रदेश का चौंकाने वाला आंकड़ा
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार आंध्र प्रदेश वह राज्य है जहां सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं. यहां 24% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं, जो देश में सबसे अधिक है. आंध्र प्रदेश में शराब न केवल सामाजिक आयोजनों का हिस्सा है बल्कि मेहमानों के स्वागत में भी इसे परोसा जाता है. खासतौर पर 'अपोंग' नाम की राइस बीयर यहां बहुत लोकप्रिय है. यह आंकड़ा न केवल चौंकाने वाला है बल्कि यह भी दिखाता है कि शराब का सेवन अब सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से स्वीकार्य होता जा रहा है.
अन्य राज्यों का हाल
आंध्र प्रदेश के बाद सिक्किम का नंबर आता है, जहां 16.2% महिलाएं शराब पीती हैं. सिक्किम में भी शराब का चलन सामान्य है और यह वहां की संस्कृति का हिस्सा है. तीसरे स्थान पर असम है, जहां 7.2% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं. इसके बाद तेलंगाना (6.7%) और झारखंड (6.1%) का नंबर आता है. झारखंड के आदिवासी इलाकों में शराब पीना काफी आम है. इसके अलावा, अंडमान-निकोबार और छत्तीसगढ़ भी उन राज्यों में शामिल हैं जहां महिलाओं में शराब का सेवन देखा जाता है.
दिल्ली में भी बढ़ रहा है ट्रेंड
राजधानी दिल्ली भले ही इस लिस्ट में शीर्ष पर न हो लेकिन यहां भी शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. 2015 में जहां केवल 0.6% महिलाएं शराब पीती थीं, वहीं 2019-21 में यह आंकड़ा बढ़कर 1.4% हो गया. यह दर्शाता है कि शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के बीच शराब का सेवन तेजी से सामान्य हो रहा है.