वैष्णो देवी भूस्खलन त्रासदी; कटरा में पुल ढहे, ट्रेनें रुकीं, संचार ठप


Reepu Kumari
27 Aug 2025

वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा

    भारी बारिश और भूस्खलन से कटरा क्षेत्र में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई. कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग मलबे की चपेट में आ गए, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई.

पुल और सड़कें बह गईं

    तेज बहाव में रावी पुल का हिस्सा बह गया. कई सड़कें भी टूट गईं, जिसके चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया.

ट्रेनें रद्द, यात्री फंसे

    भारी तबाही के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें कैंसिल कर दीं. इससे हज़ारों यात्री, खासकर श्रद्धालु, जम्मू और कटरा में फंसे रह गए.

हाई कोर्ट और यूनिवर्सिटी बंद

    जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट (जम्मू विंग) ने छुट्टी का ऐलान किया. वहीं, कश्मीर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं.

जम्मू में संचार व्यवस्था ठप

    जम्मू में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट पूरी तरह ठप हो गया. राज्य सरकार की मानें तो हालात 2014 और 2019 की आपदा से भी बदतर हैं.

श्रद्धालु बोले- घर लौटना मुश्किल

    देशभर से आए यात्रियों ने कहा, 'हम दर्शन कर लौटे ही थे कि हादसा हो गया. ट्रेनें बंद होने से हम कटरा में फंस गए हैं.'

सेना और एनडीआरएफ का रेस्क्यू

    भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने फंसे हुए लोगों को हेलीकॉप्टर और नावों से सुरक्षित बाहर निकाला. सेना की समय पर कार्रवाई से कई जिंदगियां बचीं.

कठुआ और उधमपुर में भारी तबाही

    भूस्खलन और बाढ़ से कठुआ और उधमपुर के कई इलाके डूब गए. कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया.

चिनाब नदी का जलस्तर खतरनाक

    लगातार बारिश से चिनाब नदी उफान पर है. नदी किनारे बसे लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं.

More Stories