Vinesh Phogat: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेश में शामिल हो गए हैं. शुक्रवार 6 सितंबर को कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की मौजूदगी में दोनों पहलवानों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. अब विनेश का चुनाव लड़ना तो लगभग तय ही है. वहीं, बजरंग के चुनाव लड़ने की भी अटकलें अब तेज हो चुकी हैं. कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश ने कहा कि जो हमारे कठिन समय में हमारे साथ खड़े थे उनके साथ जुड़कर हमें गर्व महसूस हो रहा है.
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने देशवासियों और जनता का आभार जताया. विनेश ने कहा कि एक समय था जब भारत की हर एक पार्टी हमारे साथ थी लेकिन BJP हमारे साथ नहीं थी.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यावाद करना चाहती हूं. कहते हैं न कि कठिन समय में पता लगता है कि कौन अपना है. जब हम रोड पर घसीटे जा रहे थे तब बीजेपी को छोड़कर देश की सभी पार्टियां हमारे साथ थीं. मुझे उस पार्टी के साथ जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है जो सड़क से सांसद तक महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ने के लिए हमेशा खड़ी रहती है."
#WATCH | Delhi | On joining Congress, Vinesh Phogat says, "I thank Congress party...Kehte hain na ki bure time mein pata lagta hai ki apna kaun hai...When we were being dragged on the road, all parties except BJP were with us. I feel proud that I have joined a party which stands… pic.twitter.com/FIV1FLQeXa
— ANI (@ANI) September 6, 2024
विनेश फोगाट ने कहा, "जब हम सड़क पर लड़ रहे थे तो बीजेपी ने हमें ये साबित करने की कोशिश की कि हम जले हुए कारतूस हैं. मैं चाहती हूं जो मैंने फेस किया है वह कोई अन्य खिलाड़ी न फेस करे. बजरंग पुनिया पर इन्होंने चार साल का बैन लगा दिया. सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी. मैं अपनी सभी बहनों और माताओं को बताना चाहती हूं कि मैं उनके साथ खड़ी हूं और खड़ी रहूंगी."
#WATCH | After joining the Congress party, Vinesh Phogat says, "The fight is continuing, it hasn't ended yet. It's in Court. We will win that fight as well... With the new platform that we are getting today, we will work for the service of the nation. The way we played our game… pic.twitter.com/WRKn5Aufv2
— ANI (@ANI) September 6, 2024
उन्होंने कहा कि लड़ाई जारी है, अभी खत्म नहीं हुई है. अभी कोर्ट में है. हम उस लड़ाई को भी जीतेंगे. आज जो नया मंच हमें मिला है, उसके साथ हम देश सेवा के लिए काम करेंगे.
कांग्रेस में शामिल होने के साथ विनेश का हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. वह जींद जिले की जुलाना सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं. दरारी सीट पर भी कांग्रेस उन्हें उतार सकती है. सूत्रों की मानें तो 11 सितंबर को विनेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा भरेंगी.
विनेश के साथ बजरंग पुनिया भी कांग्रेस में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि देश में बेटियों के साथ जब अत्याचार हुआ तब कांग्रेस हमारे आंसू पोछने के लिए खड़ी थे लेकिन बीजेपी तो सिर्फ राजनीति करती है. हमने जितनी मेहनत कश्ती में, किसान आंदोलन में की थी उतनी ही मेहनत हम कांग्रेस पार्टी में करेंगे. विनेश के साथ पेरिस ओलंपिक में जो हुआ उससे पूरा देश दुखी था लेकिन इस पर भी कुछ लोग खुश थे.