menu-icon
India Daily

राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी, कांग्रेस-BJP के बीच कांटे का मुकाबला

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है. इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण विधामसभा चुनाव रद्द हो गए थे.

Avinash Kumar Singh
राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी, कांग्रेस-BJP के बीच कांटे का मुकाबला

हाइलाइट्स

  • राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी
  • चुनाव परिणाम 8 जनवरी को किए जाएंगे घोषित

नई दिल्ली: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है. इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण विधानसभा चुनाव रद्द हो गए थे. जिसके बाद हो रहे उपचुनाव में सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को BJP ने चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने रुपिंदर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी ने चुनाव से पहले ही अपने प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री भी बना दिया. ऐसे में करणपुर विधानसभा में चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस विधानसभा सीट का चुनावी नतीजा 8 जनवरी को घोषित किए जाएंगा.

BJP उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह का बड़ा बयान 

करणपुर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार और राजस्थान सरकार के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा "संविधान में यह प्रावधान है कि सीएम को छह महीने के लिए किसी को भी शपथ दिलाने का अधिकार है. मैं हर सरकार के कार्यकाल में मंत्री था. मैं भैरोंसिंह शेखावत, दो बार वसुन्धरा राजे के कार्यकाल में मंत्री था और अब इस सरकार में मंत्री हूं, इसलिए यह कोई नई बात नहीं है. मेरे अनुभव को देखते हुए अगर पार्टी ने मुझे पद और सम्मान दिया है तो यह इस क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है."

करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र

करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र के 37 और ग्रामीण क्षेत्र के 212 मतदान केंद्र हैं. करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 826 मतदाता हैं, जिनमें 1,25,850 पुरुष व 1,14,966 महिला तथा 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. वहीं 180 सर्विस वोटर है.