नई दिल्ली: अब इंडियन एनआरआई बनना है. दरअसल हम यब बात इसलिए कह रहे है कि क्योंकि भारत में ऐसी सोच रखने वाले लोगों की तादाद दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. लोगों का अमेरिका के प्रति झुकाव देखने को मिल रहा है. लोग हर कीमत पर गैरकानूनी तरीके से अमेरिका जाने के लिए तैयार हैं. जो आकड़े सामने आये है. वाकई वो चौंकाने वाले है.
अमेरिकी कस्टम्स डिपार्टमेंट के आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे है कि भारत में हजारों लोग अमेरिका जाकर डॉलर कमाने और नाम कमाने का सपना देखते है. कुछ लोग हायर एजुकेशन के जरिये अपने इस सपनों को पंख लगाते है तो कुछ लोग इसके लिए अवैध तरीका भी अपनाते है. अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल होने वाले लोगों की संख्या बीते चार सालों में 12 गुना तक बढ़ गई है.
यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018-19 में 8027 भारतीय गैरकानूनी तरीके अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश करते पकड़े गए थे. वहीं 2022-23 में ये आंकड़ा 12 गुना बढ़ गया. इस साल 96,917 भारतीयों को अमेरिकी बॉर्डर पर पकड़ा गया है. यानी अब औसतन हर दिन 250 भारतीय अमेरिका जाने की कोशिश करते पकड़े जा रहे हैं. इनमें ज्यादातर लोग पंजाब और गुजरात राज्य से ताल्लुक रखते हैं.
डंकी रूट वह होता है जब कोई व्यक्ति एक देश से दूसरे देश और फिर दूसरे से तीसरे देश होते हुए किसी अन्य देश में अवैध तरीके से दाखिल होना चाहता है. जैसे भारत से वीजा लेकर किसी एक देश में चले गए, फिर वहां से बिना वीजा के दूसरे देश में अवैध तरीके से चले जाने को डंकी रूट कहा जाता है. ज्यादातर लोग अमेरिका या कनाडा जाने के लिए डंकी रूट अपनाते हैं. जिसे अवैध माना जाता है.