हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद कुश्ती को अलविदा कर दिया है. 50 किलोग्राम कैटेगरी में मात्र 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण से ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हुई विनेश फोगाट ने आज सुबह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर संन्यास का ऐलान कर दिया है. अब उनके इस फैसले पर सभी लोगों के प्रतिक्रिया आने शुरू हो गए हैं
ओलंपिक संघ ने कारण ये बताया कि उनका वजन, 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा था. विनेश फोगाट ने जीता हुआ मेडल गंवा दिया. ओलंपिक के इन नियमों में अब बदलाव की मांग उठ रही है. दुनियाभर के कई गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर और ओलंपियन सवाल खड़े कर रहे हैं कि विनेश फोगाट को मेडल मिलना चाहिए. वे सिल्वर मेडल की हकदार हैं.
रियो ओलंपिक 2016 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट के समर्थन में कहा, 'विनेश तुम हारी नहीं हो, हर वो बेटी हारी है जिसके लिए तुम लड़ी और जीती, ये पूरे देश की हार है. देश तुम्हारे साथ है. खिलाड़ी के तौर पर उनके संघर्ष और जज्बे को सलाम'.
विनेश तुम नहीं हारी हर वो बेटी हारी है जिनके लिए तुम लड़ी और जीती।
— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) August 8, 2024
ये पूरे भारत देश की हार है 😭
देश तुम्हारे साथ है। खिलाड़ी के तौर पे उनके संघर्ष और जज्बे को सलाम 🙏🫡@Phogat_Vinesh https://t.co/8W5MpdYUvD
वहीं विनेश के संन्यास लेने के बाद बजरंग पुनिया ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'विनेश आप हारी नहीं, हराया गया है, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेगी, आप भारत की बेटी के साथ-साथ भारत का अभिमान भी हैं.
विनेश आप हारी नही हराया गया हैं, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेगी आप भारत की बेटी के साथ साथ भारत का अभिमान भी हो 🫡😭 https://t.co/oRTCPWw6tj
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) August 8, 2024
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था. किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है. हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा. हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएं देती है वे सभी विनेश फोगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी. हमें आप पर गर्व है विनेश !"
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर पूर्व पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने भी प्रतिक्रिया दी है.