menu-icon
India Daily

Uttarkashi Tunnel Rescue: 17वें दिन बाद उजाला देखेंगे 41 मजदूर! अंदर पहुंची एंबुलेंस, कुछ ही देर में बाहर आएंगे मजदूर भाई

Uttarkashi Tunnel Rescue:: उत्तरकाशी में टनल के अंदर मौजूद 41 मजदूर थोड़ी देर बाद 17वें दिन उजाला देखेंगे. तक रेस्क्यू टीम लगभग पहुंच गई है

Gyanendra Tiwari
Uttarkashi Tunnel Rescue: 17वें दिन बाद उजाला देखेंगे 41 मजदूर! अंदर पहुंची एंबुलेंस, कुछ ही देर में बाहर आएंगे मजदूर भाई

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी में टनल के अंदर मौजूद 41 मजदूर थोड़ी देर बाद 17वें दिन उजाला देखेंगे. तक रेस्क्यू टीम लगभग पहुंच गई है. सभी मजदूरों के लिए एक-एक एंबुलेंस को टनल के बाहर लाया गया है. उधर, जरूरी सामान लेकर NDRF, SDRF की टीम भी टनल के अंदर पहुंच चुकी है. कहा जा रहा है कि किसी भी वक्त मजदूर टनल के बाहर आ सकते हैं. 

मिली जानकारी के मुताबिक सुरंग से मजदूरों को बाहर निकालने के बाद चिन्याली सौड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक जांच के लिए भर्ती कराया जाएगा. मजदूरों के लिए यहां बेड रिजर्व किया गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
 

सिल्क्यारा सुरंग के प्रवेश द्वार पर मेडिकल से लेकर हर जांच एजेंसियां मौजूद है. मजदूरों के बाहर आते ही तुरंत उन्हें इलाज दिया जाएगा. एनडीआरएफ की टीम सुरंग के बाहर मौजूद है. इसके साथ ही कुछ एनडीआरएफ कर्मी सुरंग के अंदर भी गए हुए हैं.      

 

 

टनल के अंदर जाने के बाद एंबुलेंस बाहर भी आ चुकी है. जल्दी ही सुंरग में फंसें 41 मजदूर भाई बाहर निकल सकते हैं. अब बस कुछ ही क्षण का समय बचा हुआ है. 

 

टनल के अंदर एंबुलेंस भेजी गई है. रेस्क्यू टीम मजदूरों के पास लगभग-लगभग पहुंच चुकी है. सिल्कयारा सुरंग के प्रवेश द्वार पर NDRF की टीम तैनात है.  लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो पाइप 5 5.3 मीटर तक पाइप सुरंग के अंदर जा चुकी है. बस एक और पाइप की दूरी बची है. पूरा देश बस मजदूरों के बाहर आने का इंतजार कर रहा है.


ताजा अपडेट की बात करें तो लगभग 55.3 मीटर तक पाइप डाला जा चुका है. बचाव स्थल पर दिखीं एंबुलेंस. सेना, SDRF और अन्य सभी एजेंसियां सुरंग के बाहर मौजूद हैं.   

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की कोशिशें जारी हैं. आज रेस्क्यू ऑपरेशन का 17वां दिन हैं.  रैट होल माइनिंग और सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है.


उत्तराखंड के सचिव नीरज खैरवाल ने रेस्क्यू के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ ही क्षण में मजदूर बाहर आ सकते हैं. ड्रिलिंग जारी है. कुछ ही मीटर की दूरी बची हुई है. जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.  

यह भी पढ़ें- Explainer: क्या है चीन की नियर स्पेस कमांड, क्यों करनी चाहिए दुनिया को चिंता? जानें सबकुछ