menu-icon
India Daily

UPSC Mains Result 2023: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का जारी हुआ रिजल्ट, एक क्लिक में जानें कैसे करें चेक

UPSC Civil Services Mains Exam Result 2023: यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Purushottam Kumar
UPSC Mains Result 2023: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का जारी हुआ रिजल्ट, एक क्लिक में जानें कैसे करें चेक

हाइलाइट्स

  • यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी
  • upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं अपना रिजल्ट

UPSC Civil Services Mains Exam Result 2023: यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू में शामिल होने के लिए डीएएफ-2 फॉर्म भरना होगा.

यूपीएससी की ओर से 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर को दो सत्रों में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था. आपको बताते चलें, यूपीएससी के इस प्रारंभिक परीक्षा में करीब 13 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें.
इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर जाकर क्लिक करें.
इसके बाद पीडीएफ के रूप में एक नया पेज खुलेगा. वहां अपना अपना रोल नंबर खोजें.
पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें.