menu-icon
India Daily

UP Politics: बदायूं में में विरोधियों पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, बोले 'जनता का पैसा लूटने वालों से...'

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि विपक्ष सरकारी एजेंसियों के छापे पर आपत्ति जताता है. छापे में विपक्षी नेताओं के पास से करोड़ों रुपए मिलते हैं. मोदी सरकार जनता का पैसा लूटने वालों से पाई पाई वसूल करेगी.

Amit Mishra
Edited By: Amit Mishra
UP Politics: बदायूं में में विरोधियों पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, बोले 'जनता का पैसा लूटने वालों से...'

Keshav Prasad Maurya Budaun Visit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने INDIA गठबंधन को निशाने पर लिया है. बदायूं में उन्होंने कहा कि देश की जनता विपक्षी गठबंधन को नकार चुकी है. केशव मौर्य ने कहा कि देश में मोदी के नाम की सुनामी चल रही है. 2024 में जनता मोदी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का मन चुकी है. 

गरीबों के लिए काम कर रही है बीजेपी सरकार 

बिल्सी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने 2022 में सपा की सरकार बनने के दावे पर चुटकी ली. अखिलेश यादव ने कहा था कि 400 सीट जीतकर सपा सरकार बनाएगी. अखिलेश के इसी बयान को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे. उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकारी एजेंसियों के छापे पर आपत्ति जताता है. छापे में विपक्षी नेताओं के पास से करोड़ों रुपए मिलते हैं. मोदी सरकार जनता का पैसा लूटने वालों से पाई पाई वसूल करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है. 

'अखिलेश यादव का सपना चूर-चूर हो गया'

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मध्य प्रदेश में मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने से अखिलेश यादव का सपना चूर-चूर हो गया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता पीएम मोदी का आए दिन अपमान करते हैं. विपक्षी गठबंधन मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए बना है. विरोधी 2024 में पीएम मोदी को सरकार बनाने से रोक नहीं पाएंगे. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने लूटी हुई कमाई को गरीबों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है.

'मथुरा बाकी है विरोधी आगे आएं'

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश 100 साल आगे बढ़ जाएगा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन में बुलाने का फैसला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का है. राम मंदिर राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. बीजेपी के राम मंदिर का क्रेडिट लेने वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधियों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि अभी मथुरा बाकी है विरोधी आगे आएं.