'गौमांस खाने के लिए किया मजबूर, नमाज पढ़ने का बनया दवाब', विजय नाम बताकर इमरान शेख ने हिंदू महिला से किया 'लव जिहाद'

ठाणे जिले के उल्लासनगर से एक खौफ पैदा करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हिंदू महिला ने आरोप लगाया है कि इमरान शेख नाम के शख्स ने उससे विजय नाम बताकर शादी की और उसे गौमांस खाने और नमाज पढ़ने पर मजबूर किया.

social media
Kuldeep Sharma

उल्लासनगर: देश में 'लव जिहाद' के मामले आए दिन आते रहते हैं. ऐसी ही एक खबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर से आई है. यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक शख्स ने अपनी असली पहचान छिपाकर और खुद को हिंदू बताकर उससे शादी कर ली. शिकायत के के अनुसार आरोपी ने शादी से पहले अपना नाम 'विजय' बताकर महिला से नजदीकी बढ़ाई थी लेकिन शादी के बाद महिला को पता चला कि उसका असली नाम इमरान शेख है.

गौमांस खाने के लिए किया गया मजबूर

पीड़िता ने दावा किया है कि शादी होने के बाद उसका पति उसे बिहार ले गय जहां उस पर जबरन मुस्लिम रीति-रिवाजों को मानने का दबाव बनाया गया. इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया है कि उसे बुर्का और हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया गया और उसकी मर्जी के खिलाफ गोमांस खाने को कहा गया. पीड़िता के बयान के अनुसार शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न बढ़ता गया और पति व उसके घरवाले उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे.

हिंदू देवताओं का किया अपमान

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके रिश्तेदारों ने हिंदू देवी-देवताओं और परंपराओं पर आपत्तिजनक कमेंट किए. इसके साथ ही पीड़िता ने बताया कि शुरुआत में उसके पति ने कहा था कि दोनों अपने-अपने धर्म का पालन अलग से कर सकते हैं लेकिन बाद में उसने महिला पर नमाज पढ़ने और अपना पूरा लाइफस्टाइल बदलने का दबाव डालना शुरू कर दिया.

पीड़ित महिला का कहना है कि बच्चा होने के बाद भी यह मानसिक और शारीरिक शोषण बंद नहीं हुआ. उसने अपने ससुराल वालों पर मानसिक रूप से परेशान करने और परिवार के कुछ सदस्यों पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है. यही नही महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पति ने बाद में किसी दूसरी महिला से दूसरी शादी भी कर ली है.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस गंभीर मामले की शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर इमरान शेख और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस इस मामले में आरोपी के माता-पिता की भूमिका की भी जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच पीड़िता के बयान और मिले सबूतों के आधार पर चल रही है और सभी तथ्यों की सही तरीके से जांच करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद से इलाके में काफी तनाव है. साथ ही लोगों में काफी नाराजगी भी देखी जा रही है.