तमिलनाडु में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का प्रमोशन हो सकता है. उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की मांग उठ रही है. डीएमके के संगठन सचिव आर एस भारती ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उदयनिधि की पदोन्नति चाहते हैं. हालांकि अभी तक पार्टी अध्यक्ष और सीएम एमके स्टालिन ने कुछ नहीं बोला है.
CM बनने की चर्चाओं पर बोलते हुए तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा, आज एक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें मुझे हमारे सीएम और पार्टी अध्यक्ष की मदद करने का प्रभार दिया गया है. डिप्टी सीएम के पद पर पदोन्नति की खबर आ रही है, मैंने पहले कहा था कि हमारी सरकार में सभी मंत्री उपमुख्यमंत्री हैं. मेरे हिसाब से यूथ विंग सचिव का पद मेरा पसंदीदा है. जो भी गठबंधन आएगा, हमारा नेता जीतेगा और एमके स्टालिन फिर से सीएम का पद संभालेंगे. हमारा डीएमके गठबंधन 2026 के विधानसभा चुनावों में जीतने जा रहा है.
Tamil Nadu Minister Udhaynidhi Stalin says "There is a resolution passed today to give me the charge to help our CM and party president...There is news coming on the Deputy CM elevation, I said before that all ministers in our government are deputy chief ministers. According to… pic.twitter.com/1BRY6SEqSu
— ANI (@ANI) July 20, 2024Also Read
सूत्रों के मुताबिक उदयनिधि का प्रमोशन एमके स्टालिन की अमेरिका यात्रा से पहले हो जाएगी. इसका मकसद सीएम स्टालिन पर बोझ कम करना है. साथ ही एमके स्टालिन अपने बेटे को पार्टी में प्रमोट करना चाहते हैं, क्योंकि राज्य में 2026 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले इस साल जनवरी भी ये बात उठी थी कि उदयनिधि को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी.
2021 के विधानसभा चुनाव में डीएमके ने उदयनिधि को सुरक्षित मानी जाने वाली चेन्नई की चेपक-तिरुवल्लिकेनी सीट से उम्मीदवार बनाया. चुनाव के दौरान उदयनिधि ने पूरे राज्य में घुमकर पार्टी के प्रचार किया. इस दौरान वो अपने साथ एक ईंट रखते थे. रैली में लोगों को दिखातर कहते थे कि कैसे एआईडीएमके-बीजेपी की सरकार ने मदुरै में बनने वाले एम्स के काम को पूरा नहीं किया.
उदयनिधि सनातन धर्म पर बयान देकर विवादों में आए. उनकी खूब आलोचना हुई. टीबी से लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहे. उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन का सिर्फ विरोध ही नहीं होना चाहिए बल्कि इसे खत्म कर देना चाहिए. मच्छर, मलेरिया, कोरोना का विरोध नहीं करते उन्हें जड़ से खत्म करना पड़ता है. इसी तरह सनातन धर्म को भी जड़ से खत्म करना चाहिए.