menu-icon
India Daily

ChatGPT से पूछा सुसाइड का तरीका, सूरत के मंदिर में दो सहेलियों ने दी जान, बाथरूम में मिली लाश

सूरत के डिंडोली इलाके में स्थित स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम से दो कॉलेज छात्राओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने मोबाइल पर आत्महत्या का तरीका सर्च किया था. मामले की जांच जारी है.

babli
Edited By: Babli Rautela
ChatGPT से पूछा सुसाइड का तरीका, सूरत के मंदिर में दो सहेलियों ने दी जान, बाथरूम में मिली लाश
Courtesy: Social Media

गुजरात के सूरत शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. डिंडोली इलाके के सनिया कणदे स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर के बाथरूम से दो छात्राओं के शव बरामद किए गए हैं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक युवतियों की पहचान रोशनी सिरसाथ और ज्योत्सना चौधरी के रूप में हुई है. दोनों डिंडोली की रामी पार्क सोसाइटी में रहती थीं और बचपन से एक दूसरे की करीबी दोस्त थीं.

बताया जा रहा है कि दोनों रोज की तरह कॉलेज के लिए घर से निकली थीं लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटीं. जब काफी देर तक दोनों का कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई.

घर नहीं लौटीं तो परिवार ने पुलिस को दी सूचना

परिजनों ने बताया कि दोनों छात्राएं रोज साथ में कॉलेज जाती थीं. उस दिन भी दोनों एक ही बाइक पर घर से निकली थीं. लेकिन कॉलेज का समय खत्म होने के बाद भी जब दोनों घर नहीं पहुंचीं तो परिवार ने उन्हें फोन करना शुरू किया. कई बार कॉल करने के बावजूद दोनों का फोन नहीं उठा. इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस से संपर्क किया और उनकी तलाश शुरू कराई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी.

मोबाइल लोकेशन से मंदिर तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने दोनों छात्राओं के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की. जांच के दौरान पता चला कि दोनों की आखिरी लोकेशन सनिया कणदे इलाके के स्वामीनारायण मंदिर के आसपास दिखाई दे रही है. पुलिस और परिवार के लोग जब मंदिर परिसर पहुंचे तो वहां युवतियों की मोपेड खड़ी मिली. लेकिन दोनों छात्राएं कहीं नजर नहीं आईं. इसके बाद पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज में दोनों युवतियां मंदिर के बाथरूम की ओर जाती हुई दिखाई दीं. जब पुलिस वहां पहुंची तो बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी कोशिश के बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दोनों छात्राओं के शव पड़े मिले.

पुलिस को घटनास्थल से कई संदिग्ध चीजें भी मिली हैं. दोनों छात्राओं के शव के पास क्लोरोफॉर्म की एक भरी हुई बोतल और एक खाली बोतल पाई गई. इसके अलावा वहां इंजेक्शन की सिरिंज भी मिली है. पुलिस ने इन सभी चीजों को जब्त कर लिया है और जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.

पुलिस ने क्या कहा

सूरत के एसीपी नीरव सिंह गोहिल ने मामले को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों छात्राएं बचपन से दोस्त थीं और रोज साथ में कॉलेज जाती थीं. पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की जांच भी की है. शुरुआती जांच में मोबाइल से कुछ तस्वीरें और सर्च हिस्ट्री मिली है. जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने अपने फोन पर यह सर्च किया था कि आत्महत्या कैसे की जाती है और किस तरह के जहर का इस्तेमाल किया जा सकता है. पुलिस को उनके मोबाइल से एक प्रेस नोट भी मिला है जिसमें डिंडोली इलाके की एक लड़की के बारे में खबर थी जिसने एनेस्थीसिया लेकर आत्महत्या की थी.