Delhi News: दिल्ली पुलिस ने IGI एयरपोर्ट पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दोनों लोगों का आरोप है कि इन्होंने दावा किया था कि इनके पास परमाणु बम है. गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स की पहचान गुजरात के राजकोट के रहने वाले जिग्नेश मालानी और कश्यप कुमार लालानी के रूप में हुई है.
पुलिस की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार दोनों शख्स ने सिक्योरिटी चेक पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अकासा एयर की फ्लाइट में चढ़ने से पहले उनकी जांच की गई थी तो फिर जांच की क्या जरूरत है.
सिक्योरिटी चेक की जरूरत के सवाल पर जवाब देते हुए अकासा एयरलाइंस के स्टाफ ने कहा कि अकासा एयर फ्लाइट (DEL-AMD) के लिए सेकेंडरी लैडर प्वाइंट सिक्योरिटी (SLPC) जा रही थी. इसके बाद जांच के दौरान एक शख्स ने कहा कि जब यह पहले ही हो चुका है तो आप क्या जांच रहे हैं?. इसके जवाब में अकासा एयरलाइंस के स्टाफ ने शख्स को कहा कि सर, यह विमान और उसमें बैठे लोगों की सुरक्षा के लिए एक कर्तव्य और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय है.
Two passengers arrested for 'nuclear bomb' threat at Delhi airport
Read @ANI Story | https://t.co/9SExxseIjo #delhiairport #IGI #delhipolice pic.twitter.com/ty0j4DN7ji— ANI Digital (@ani_digital) April 8, 2024Also Read
एयरलाइन्स स्टाफ के इस जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए दो में से एक शख्स ने कथित तौर पर कहा कि आप क्या करोगे मैं परमाणु बम ले जा रहा हूं? इसके बाद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों को विमान में चढ़ने से रोक दिया गया था.
इस पूरे मामले में शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 182 और 505(1)(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.