गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार (17 अगस्त) को एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में स्विफ्ट डिज़ायर और टाटा हैरियर कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य तीन लोग मामुली रूप से घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं. वहीं, घायलों को जिले के सरकारी हॉस्पिटल समेत जिले के कई प्राइवेट हॉस्पिटलों में एडमिट कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. वहीं, एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों बाहर निकाला गया.
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल, ये मामला सुरेंद्रनगर जिले के नेशनल हाईवे के समीप हुआ. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रविवार को एक स्विफ्ट डिज़ायर और टाटा हैरियर कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय लोग, पुलिस और 108 की टीम बचाव अभियान शुरू करने के लिए मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी मृतकों के शवों को जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
#Surendranagar #Accident
લખતર સુરેન્દ્રનગર હાઇવે ઉપર બે કાર અથડાતા સર્જાયો અકસ્માત
ગોઝારા અકસ્માતમાં એક જ પરિવારના 7 લોકોના મોત
અકસ્માતને પગલે હાઇવે ઉપર બંને સાઈડ એકાદ કિલોમીટર સુધી ટ્રાફિક જામના દ્રશ્યો મળ્યા જોવા#AIRVideo : દિનેશ પરમાર pic.twitter.com/Ntvhj5VPdL
— AIR News Gujarat (@airnews_abad) August 17, 2025
इस मामले में वधावन पुलिस थाने के निरीक्षक पीबी जडेजा ने कहा, "देदादरा गाँव के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई इस घटना में कार में सवार सात लोग ज़िंदा जल गए, जबकि एसयूवी में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए." न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस एक्सीडेंट के कारण नेशनल हाइवे पर भीषण जाम लग गया है. वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए.