menu-icon
India Daily

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत

दिल्ली के प्रेम नगर कालोनी में दर्दनाक हादसा हुआ है. एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले सभी एक ही घर के सदस्य हैं. दम घुटने से पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि आग इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी.

India Daily Live
दिल्ली में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत
Courtesy: Social Media

दिल्ली में एक बड़ा अग्निकांड हुआ है. दिल्ली के बाहरी इलाके प्रेम नगर में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले सभी एक ही घर के सदस्य हैं. आग रात के करीब 3:30 बजे लगी थी. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू आया और 4 लोगों को रेसक्यू किया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

जानकारी के अनुसार, नजफगढ़ के प्रेम नगर इलाके में सोमवार देर रात एक घर में आग लगने से दंपती समेत परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, शुरुआती जांच में पता चला है कि आग इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी, घटना के समय परिवार के सदस्य पहली मंजिल पर सो रहे थे. घटना की खबर मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और लोगों को आग से निलाका. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. 

मृतकों की पहचान हीरा सिंह 48 साल, नीतू सिंह 46 साल, रोबिन 22 साल, लक्ष्य 21 साल के रूप में हुई है, ये सभी एक ही परिवार के थे. आग ने थोड़ी देर  में ही पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया. 

आग के कारण गई लोगों की जान

हाल के दिनों में दिल्ली आग की कई घटनाएं सामने आईं हैं. कई लोगों की जान गई है. इस साल 26 मई तक दिल्ली में आग से झुलसकर 55 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं. 2023 में आग से मरने वालों की संख्या 36 थी.