Telangana Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. तीसरी सूची में 35 लोगों का नाम जारी किया गया है. मेडक विधानसभा से पंजा विजय कुमार तो बोधन से वादी मोहन रेड्डी को उतारा गया है.
उप्पल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवीएसएस परबखर को चुनावी मैदान में उतारा गया है. इसी सीट से वो 2014 से 2018 तक विधायक भी रह चुके हैं.
The Central Election Committee of the Bharatiya Janata Party has decided the names for the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of Telangana. pic.twitter.com/gBiItOpDJC
— BJP (@BJP4India) November 2, 2023


मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने पूसा राजू को चुनावी मैदान में उतारा है. वह बीजेपी OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं. जबकि जुबली हिल्स से भाजपा ने एल दीपक रेड्डी को टिकट दिया है. रेड्डी का सीधा मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन से होगा.
यह भी पढ़ें- Explainer: क्या होता है Electoral Bond, 5 सालों में कौन सी पार्टी हुई सबसे ज्यादा मालामाल, जानें पूरी डिटेल