menu-icon
India Daily

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में 66% से ज्यादा मतदान, 3 दिसंबर को होगा जीत-हार का फैसला

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों समेत 109 दलों के कुल 2,290 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इतना ही नहीं प्रत्याशियों के रूप में 221 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी चुनाव रेज में शामिल हैं.

Om Pratap
Edited By: Om Pratap
Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में 66% से ज्यादा मतदान, 3 दिसंबर को होगा जीत-हार का फैसला

हाइलाइट्स

  • तेलंगाना में शाम को 6 बजे हुआ मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना
  • 109 दलों के 2,290 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना राज्य की 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान खत्म हो चुका है। कुल 119 सीटों के लिए 2,200 से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य के कुल 3.17 करोड़ मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. तेलंगाना में केसीआर की पार्टी BRS सत्ता में है. बीआरएस से ही कांग्रेस और भाजपा की चक्कर है. यहां सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई. अब यहां भी 3 दिसंबर को मतगणना होगी. 

2290 प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों समेत 109 दलों के कुल 2,290 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इतना ही नहीं प्रत्याशियों के रूप में 221 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी चुनाव रेज में शामिल हैं. इस बार कुल 103 मौजूदा विधायक फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से अधिकांश सत्तारूढ़ बीआरएस से हैं.

3 दिसंबर को जारी होंगे चुनावी नतीजे

न्यूज एजेंसी एएनआई ने चुनाव आयोग के हवाले से बताया है कि तेलंगाना में शाम को 5 बजे तक कुल 63.95 फीसदी मतदान हुआ. तेलंगाना में मतदान के साथ पांचों चुनावी राज्य (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम) मतदान संपन्न हो चुका है. अब इन सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे.