menu-icon
India Daily

जेल में कुछ देशविरोधी तत्व स्वतंत्र भारद्वाज पर हमला कर सकते हैं, वकील ने सरकार से की सुरक्षा की मांग

जंतर-मंतर पर मारपीट के आरोप में गिरफ्तार राइटविंग कंटेंट क्रिएटर स्वतंत्र भारद्वाज को जेल में देशविरोधी तत्वों से खतरा बताया गया है. उसके वकील ने सरकार से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
जेल में कुछ देशविरोधी तत्व स्वतंत्र भारद्वाज पर हमला कर सकते हैं, वकील ने सरकार से की सुरक्षा की मांग
Courtesy: @_kattar__hindu

जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान एक छात्र कार्यकर्ता के पिता से मारपीट के आरोपी 21 वर्षीय दक्षिणपंथी कंटेंट क्रिएटर स्वतंत्र भारद्वाज को तिहाड़ जेल भेजा गया है. उनके वकील पीयूष जैन ने दावा किया है कि जेल के अंदर देशविरोधी तत्व भारद्वाज पर हमला कर सकते हैं. उन्होंने सरकार से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

दो महीने बाद पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज

दिल्ली की अदालत ने भारद्वाज को पहले पुलिस और फिर न्यायिक हिरासत में भेजा था. पुलिस ने इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी हैं. हालांकि, वकील जैन का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं और दो महीने के अंतराल के बाद लगाए गए हैं.

बुलंदशहर से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर किए गए विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भारद्वाज को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था. नाबालिग कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ऑनलाइन धमकी और उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

विशेष अदालत में होगी मामले की सुनवाई

यह पुलिस कार्रवाई भारद्वाज के एक वीडियो पॉडकास्ट के बाद हुई, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान पीड़ित का सर फोड़ दिया था. बाद में उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने केवल आत्मरक्षा में यह कदम उठाया था. इस मामले की मुख्य सुनवाई एससी/एसटी मामलों की विशेष अदालत में होगी.