Shri Ram Janmbhoomi Mandir entrance gate Photos: अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य द्वार की नई तस्वीरें सामने आईं हैं. 22 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह से पहले मंदिर निर्माण को अंतिम रूप देने का काम जोरों पर हैं. गुरुवार को सामने आई तस्वीरें भव्य राम मंदिर के मुख्य द्वार की हैं.
मंदिर ट्रस्ट की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी शेयर की गई. बताया गया कि अयोध्या में राम मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य द्वार पर भगवान हनुमान, हाथी, शेर और गरुड़ की मूर्तियां स्थापित की गई हैं. मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, ये मूर्तियां राजस्थान के बंसी पहाड़पुर क्षेत्र से लाई गई बलुआ पत्थर से बनाई गई है. मूर्तियों की नक्काशी काफी शानदार तरीके से की गई है.
श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के प्रवेश द्वार पर आज गज, सिंह, हनुमान जी और गरुड़ जी की मूर्तियाँ स्थापित की गईं हैं।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 4, 2024
ये मूर्तियाँ राजस्थान के ग्राम बंसी पहाड़पुर के हल्के गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर से बनी हैं।
Murtis of elephant, lion, Hanuman Ji & Garuda have been installed at the… pic.twitter.com/ACINxlum0p
ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इन मूर्तियों को मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के दोनों ओर लगाया गया है. ट्रस्ट की ओर से शेयर की गई तस्वीरों के अनुसार, नीचे की ओर से जब श्रद्धालु चढ़ना शुरू करेंगे तो सबसे पहले दोनों ओर हाथी की मूर्ति दिखेगी. इसके बाद शेर की मूर्ति होगी. इसके बाद गरुड़ जी की और फिर सबसे ऊपर भगवान हनुमान की मूर्ति होगी.
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पहले बताया था कि मंदिर में पूर्व दिशा से श्रद्धालुओं की एंट्री होगी, जो मुख्य द्वार होगा. इसे सिंह द्वार के नाम से भी जाना जाएगा. उन्होंने बताया था कि मंदिर में मुख्य द्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालु दक्षिण दिशा की ओर से बाहर आएंगे. उन्होंने जानकारी दी थी कि भव्य राम मंदिर तीन मंजिला होगा.
श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भव्य सिंहद्वार
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 4, 2024
The Magnificent Sinh Dwar of Shri Ram Janmbhoomi Mandir.
📍Ayodhya pic.twitter.com/1BhjPpJh2N
गुरुवार को ट्रस्ट की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु सिंह द्वार से एंट्री के बाद 32 सीढ़ियां चढ़ेंगे. रंपरिक नागर शैली में निर्मित मंदिर परिसर 380 फीट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा होगा. मंदिर का हर फ्लोर 20 फीट ऊंचा होगा. मंदिर में कुल 392 खंभे और 44 द्वार होंगे.