menu-icon
India Daily

MGNREGA पर गरमाई राजनीति, लोकसभा में आज ‘वीबी जी रामजी’ बिल पेश करेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (VB-G RAM G) कानून को संसद में पेश करेंगे. यह बिल मनरेगा कानून की जगह लाया जाएगा. इस मुद्दे पर संसद में वाद-विवाद चल रहा है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
MGNREGA पर गरमाई राजनीति, लोकसभा में आज ‘वीबी जी रामजी’ बिल पेश करेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Courtesy: @ChouhanShivraj X account

नई दिल्ली: मौजूदा समय में भारतीय संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है. जिसमें जनता के अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की जाती है. अब संसद में एक नए मुद्दे पर बहस छिड़ गई है.

केंद्र सरकार मनरेगा यानी की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम को खत्म करने कर नया विकास भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (VB-G RAM G) कानून लाने की तैयारी कर रही है. आज बिल को संसद में पेश किया जा सकता है. 

‘वीबी जी रामजी’ बिल पेश करेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (VB-G RAM G) कानून को संसद में पेश करेंगे. यह बिल मनरेगा कानून की जगह लाया जाएगा.

सरकार का दावा है कि यह नया कानून ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को पूरा करने वाला एक आधुनिक ढांचा है. इसमें काम के दिन सौ दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दिए जाएंगे.इसमें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और खेती का ध्यान रखा जाएगा. 

महात्मा गांधी का नाम हाटाने को लेकर मचा बवाल 

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने से नाखुश नजर आ रही हैं. अब इस बात से संसद में सियसत गर्माई है. उन्होंने सोमवर को नए कानून बनाने की तैयारी के बीच सवाल किया कि आखिर क्यों इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जा रहा है, इसके पीछे उनका क्या मकसद है.