menu-icon
India Daily

शिवपाल यादव ने भतीजे अक्षय यादव के जीत का लिया प्रण, बोला- '2024 में फिरोजाबाद से चाचा बनेंगे जीत की निमित्त....'

Lok Sabha Election 2024: सपा नेता शिवपाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "इस बार ये चाचा फिरोजाबाद संसदीय चुनाव में अक्षय यादव की विजय का निमित्त बनेंगे"

Avinash Kumar Singh
शिवपाल यादव ने भतीजे अक्षय यादव के जीत का लिया प्रण, बोला- '2024 में फिरोजाबाद से चाचा बनेंगे जीत की निमित्त....'

नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष इंडिया गठबंधन के बैनर तले हुंकार भरने की पुरजोर तैयारी कर रही है. लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन को यूपी में कड़ी टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी चुनावी मैदान में जुट गयी है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यादव कुनबा एक होकर चुनावी मैदान में हुंकार भरेगा.

इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने मंच से ऐलान किया है कि वो इस बार यूपी की फिरोजाबाद लोकसभा सीट से अक्षय यादव का समर्थन करेंगे. सपा नेता शिवपाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "इस बार ये चाचा फिरोजाबाद संसदीय चुनाव में अक्षय की विजय का निमित्त बनेंगे"

शिवपाल यादव के बयान से यह बात साफ हो गयी की समाजवादी पार्टी इस बार भी फिरोजाबाद सीट से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव में खुद शिवपाल यादव अपनी खुद की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के टिकट सपा उम्मीदवार अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन अक्षय यादव के साथ-साथ खुद शिवपाल यादव हार गए थे और बीजेपी उम्मीदवार ने बड़ी जीत हासिल की थी.

2014 के लोकसभा चुनाव में अक्षय यादव सपा के टिकट पर फिरोजाबाद सीट से जीत दर्ज की थी लेकिन 2019 में बीजेपी उम्मीदवार डॉ. चंद्रसेन जादौन से करारी हार का सामना करना पड़ा. अब जब सभी दल 2024 के चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं और बीजेपी भी यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत का दावा कर रही है वैसे समय शिवपाल यादव का यह बयान यादव परिवार की एकजुटता को दिखाता है.

नई दिल्ली: CWC में जगह मिलने के बाद सचिन पायलट समेत तमाम नेताओं ने जानें क्या दी प्रतिक्रिया, युवा चेहरों को शामिल कर दिया खड़गे ने चला मास्टर स्ट्रोक