नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है. खड़गे ने अपनी टीम में अपने खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर और राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को भी शामिल किया है. इसके अलावा गांधी परिवार के तीनों चेहरों को कांग्रेस कार्यसमिति में रखा गया है.
पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में शामिल होने के बाद राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए कहा कि "कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य बनाए जाने पर मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं. हम सभी कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा को सशक्त करते हुए उसे और अधिक मजबूती से जन-जन तक पहुँचाएंगे"
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य बनाए जाने पर मैं आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) August 20, 2023
हम सभी कांग्रेस की रीति-नीति व विचारधारा को सशक्त करते हुए उसे और अधिक… https://t.co/LjK7N8WF4s
कांग्रेस CWC में जगह मिलने के बाद कांग्रेस के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस कार्य समिति में मेरी पार्टी, राज्य, क्षेत्र और राष्ट्र की सेवा करने के इस प्रतिष्ठित अवसर के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तमाम वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद"
Thank you to Hon’ble Congress President Shri Mallikarjun Kharge, CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi, former President Rahul Gandhi and senior leaders for this prestigious opportunity to serve my party, state, region and nation in the Congress Working Committee. https://t.co/IsEtP6Ejum
— Gaurav Gogoi (@GauravGogoiAsm) August 20, 2023
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने CWC में जगह मिलने पर ट्वीट करते हुए कहा कि "कांग्रेस कार्य समिति का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मुझे जिम्मेदारी देने के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल को धन्यवाद देता हूं"
Honoured to be part of the illustrious Congress Working Committee.
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) August 20, 2023
I thank Sonia ji, @kharge ji,
Mr @RahulGandhi,
Ms @priyankagandhi and
Mr @kcvenugopalmp for giving me the responsibility.
कांग्रेस कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किए जाने के बाद कांग्रेस की मुखर प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि “वह पार्टी के आदर्शों के लिए लड़ने का वादा करते हुए कांग्रेस आलाकमान की आभारी हैं”
Grateful to be included in the Congress Working Committee.
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) August 20, 2023
Indebted to my leaders Smt Sonia Gandhi ji, Shri @kharge ji, Shri @RahulGandhi ji,
Smt @priyankagandhi ji and
Shri @kcvenugopalmp ji.
I promise to fight for the ideals we espouse and defend them at all costs. ❤️✊
कांग्रेस CWC की इस लिस्ट में गांधी परिवार से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कुल 39 सदस्यों को शामिल किया गया है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस टीम में शशि थरूर को भी शामिल किया गया है. शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 39 सदस्य, 14 स्थायी सदस्य, 14 इंचार्ज और 9 स्पेशल आमंत्रित सदस्य शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान, गांधी परिवार समेत इन नेताओं को मिली जगह
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की 39 सदस्यीय पैनल में तमाम बड़े नेताओं को जगह मिला है लेकिन पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री को शामिल नहीं किया गया है. विभाकर शास्त्री को इस बात की उम्मीद थी कि उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल किया जाएगा लेकिन इस बार उन्हें निराशा हाथ लगी है.जिसके बाद उन्होंने नराजगी जाहिर किया है. विभाकर शास्त्री ने ट्वीट करते हुए का कि “अबकी बार शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई”