नई दिल्ली: तेलंगाना में नए मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी के साथ बारह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. रेवंत रेड्डी के सत्ता संभालने के बाद उनके एक बयान को लेकर सियासी कोहराम मच गया है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस देश को बांटने की कोशिश कर रही है और वो खुद को प्रासंगिक बनाने के लिए किस सीमा तक गिरेगी.
रविशंकर प्रसाद ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा ''भारत को विभाजित करने की अजीब योजना चल रही है. उत्तर और दक्षिण में बांटने की कोशिश की जा रही है. तेलंगाना के नए सीएम रेवंत रेड्डी के रूप में शपथ लेने वाले शख्स ने कहा कि हमारा डीएनए बिहार के डीएनए से अलग है. केसीआर के डीएनए में बिहार का अंश है क्योंकि उनके पूर्वज कुर्मी जाति से ताल्लुक रखते हैं. सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए लेकिन इन्होंने अपने सीएम रेड्डी का बयान वापस नहीं करवाया. नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक सलाह देना चाहता हूं कि आपकी काडर के कई आईएएस अफसर बिहार के हैं. उनका डीएनए क्या है? यह आपको खुद पता चल जाएगा. विपक्षी आईएनडीआई गठबंधन के सदस्य इस पर चुप क्यों हैं? नीतीश कुमार क्यों नहीं बोल रहे? बिहार कांग्रेस के नेता क्या कर रहे हैं? राहुल गांधी और सोनिया गांधी चुप क्यों हैं? इस टिप्पणी कर कांग्रेस पार्टी को अपना रुख साफ करना चाहिए''
#WATCH | Delhi: BJP leader Ravi Shankar Prasad says, "There is a strange plan going on by Congress leaders to divide the country. North-South is being started. Telangana CM (Revanth Reddy) said that our DNA is better than Bihar's DNA...Rahul Gandhi, Sonia Gandhi and Priyanka… pic.twitter.com/aaqvHWnD28
— ANI (@ANI) December 7, 2023Also Read
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा "मेरा डीएनए तेलंगाना का है, जबकि केसीआर का डीएनए बिहार का है. केसीआर कुर्मी जाति से आते हैं. वो बिहार के कुर्मी जाति से ताल्लुक रखते हैं, जो पलायन करके आंध्र प्रदेश के विजयनगर आए और फिर यहां के निजाम के साथ उन्होंने काम किया. आप मेरी 10 पीढ़ियों को ढूंढिए हम लोग तेलंगाना के ही हैं. तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है.’’