menu-icon
India Daily

Rajasthan Election Result 2023: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी के मंत्र को दिया जीत का श्रेय, कही ये बात   

Rajasthan Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन सीट से जीत दर्ज की है. उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है.

Amit Mishra
Edited By: Amit Mishra
Rajasthan Election Result 2023: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी के मंत्र को दिया जीत का श्रेय, कही ये बात   

Rajasthan Assembly Election Result 2023: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. सूबे में पिछले 25 साल से चला आ रहा रिवाज इस बार भी नहीं बदला और अब बीजेपी सत्ता के शीर्ष पर नजर आ रही है. जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें बीजेपी आगे दिख रही है और पार्टी को बहुमत मिल गया है. राजस्थान में इस बार 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान हुआ था. 

वसुंधरा राजे ने दर्ज की जीत 

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन सीट से जीत दर्ज की है. इस सीट पर वो 2003 से जीत रही हैं. वसुंधरा राजे ने 53,193 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है, उन्हें कुल 1,38,831 वोट मिले. 

'ये जनता की जीत है' 

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने कहा, "राजस्थान की ये जो शानदार जीत है, ये प्रधानमंत्री मोदी जिनका मंत्र था- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, ये उसकी जीत है. उनकी दी हुई गारंटी की जीत है, ये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की जीत है और ये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है...ये जीत जनता की है जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है..."

दीया ने वसुंधरा को छोड़ा पीछे

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में जीत के अंतर मामले में दीया कुमारी ने वसुंधरा राजे को पीछे छोड़ दिया है. दीया कुमारी ने जहां 71368 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है वहीं वसुंधरा राजे का जीत का अंतर 53,193 वोट रहा है.