menu-icon
India Daily

Rajasthan Election: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को समस्या तो बीजेपी को बताया समाधान, कही बड़ी बात

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान की राजधानी जयपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस तीखे वार किए. उन्होंने कहा कि बीजेपी समाधान है और कांग्रेस समस्या.

Amit Mishra
Edited By: Amit Mishra
Rajasthan Election: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को समस्या तो बीजेपी को बताया समाधान, कही बड़ी बात

Rajasthan Assembly Election 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जयपुर (Jaipur) में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के दौर में अगर कांग्रेस सरकार होती तो वैक्सीन ही नहीं आती और आती भी तो ब्लैक में मिलती. सीएम योगी ने कांग्रेस को समस्या और बीजेपी को समाधान बताते हुए राम के नाम पर जनता से वोट मांगे.

योगी ने कांग्रेस को घेरा

योगी आदित्यनाथ ने जयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...जिस राजस्थान को भाजपा ने अपने शासन काल में विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का प्रयास किया था और जिस राजस्थान में 5 वर्ष पहले तक हर गांव, गरीब, किसान और महिला तक विकास पहुंचाने के लिए कार्यक्रम और योजनाएं आगे बढ़ी थीं. आखिर 5 वर्ष में ऐसा क्या हो गया कि वो राजस्थान रोजगार, पर्यटन, विकास और अन्नदाता किसानों की खुशहाली में नंबर 1 पर नहीं है... आज राजस्थान महिला संबंधित अपराध से लेकर साइबर संबंधित अपराध में नंबर 1 पर है... आज भारत के अंदर कांग्रेस द्वारा दी गई बड़ी-बड़ी समस्याएं थी उसका समाधान हो रहा है..."

 

'मोदी शासन में हर समस्या का समाधान'

सीएम योगी ने कहा कि मोदी ने देश की समस्याओं के लिए समाधान दिए हैं. भले ही आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान हो या फिर देश में सड़क से लेकर हवाई परिवहन की बात हो. मोदी शासन में हर समस्या का समाधान हुआ है. आज आईआईएम और आईआईटी समेत हर घर नल योजना से लोगों को राहत दी जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता कहते थे देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. लेकिन मोदी कहते है देश के संसाधनों पर गांव, गरीब, किसान, नौजवान, वंचित और समाज के सभी तबके का है. यही समाज की आधारशिला है.

'कांग्रेस समस्या का और बीजेपी समाधान'

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कभी कहती थी कि राम और कृष्णा हुए ही नहीं. लेकिन हमने तो कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. इससे पहले कहा था ढांचा हटाएंगे और हटाया भी. कांग्रेस देश की समस्या का नाम और बीजेपी समाधान का नाम है. राजस्थान त्याग और बलिदान की भूमि है. राजस्थान देश की सीमा को मजबूत रखने वाली भूमि है. ये त्याग और शौर्य के लिए जानी जाती है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: पीएम मोदी ने दी गारंटी, बोले ‘सलाखों के पीछे होंगे गरीबों को लूटने वाले’

पढ़ें देश से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें