नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के बाद एक फिर उनका ठिकाना बदल सकता है. राहुल गांधी एक बार फिर से सरकार आवास में लौटने वाले हैं. समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बार उनका ठिकाना 7 सफदरजंग लेन हो सकता है. जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के साथ सफदरजंग लेन स्थित आवास को देखने भी गए थे.
खाली करना पड़ा था बंगला
दरअसल, मोदी सरनेम केस में गुजरात की सीजेएम कोर्ट से दो साल की सजा के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी. संसद सदस्यता रद्द होने के बाद लोकसभा सचिवालय के आदेश पर राहुल गांधी को तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी आवास खाली करना पड़ा था. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक लगाने के बाद उनकी सांसदी फिर से बहाल कर दी गई है और एक बार फिर उन्हें सरकारी आवास देने की पेशकश की गई है.
ये भी पढ़ें: CBI के 53 ऑफिसर करेंगे मणिपुर हिंसा की जांच, डीआइजी रैंक की दो महिला अधिकारी भी शामिल
आवास देखने गए थे राहुल गांधी
समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार राहुल गांधी से लोकसभा सचिवालय ने 8 दिनों में यह जवाब देने को कहा है कि उन्हें वही घर चाहिए या नहीं. जानकारी के अनुसार हाल में ही राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली के लुटियन जोन स्थित 7 सफदरजंग लेन स्थित आवास को देखने गए थे हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि राहुल गांधी 7 सफदरजंग लेन स्थित आवास में शिफ्ट होंगे या फिर 12 तुगलक लेन वाले अपने पुराने बंगले में रहेंगे.
आपको बता दें, साल 1980 में महाराजा रणजीत सिंह गायकवाड़ को संसद सदस्य के रूप में 7 सफदरजंग लेन स्थित यह बंगला आवंटित किया गया था.
ये भी पढ़ें: 'जियो और जीने दो, इसमें हमारी..' किसके लिए लगा है सीमा-सचिन के घर के बाहर नया पोस्टर