नई दिल्ली: पाकिस्तान से भारत में अवैध रूप से आई महिला सीमा हैदर पिछले कई महीने से चर्चे में है. सीमा हैदर इस दिनों अपने प्रेमी सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही है. बीते दिनों स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा हैदर देश भक्ति के रंग में नजर आई थी और अब सीमा-सचिन के घर के बाहर एक नया पोस्टर देखने को मिला है जिसमें जियो और जीने दो के साथ साथ भारत का जिक्र किया गया है.
पोस्टर में क्या लिखा है
सीमा और सचिन के घर के बाहर लगाए गए पोस्टर में एक संदेश लिखा गया है. इस पोस्टर में लिखा गया है कि जियो और जीने दो इसमें हमारी शान है. इस पोस्टर में आगे लिखा गया है कि हमारा देश भारत महान है. गौरतलब है कि सीमा-सचिन से आए दिन सवाल-जवाब किए जा रहे है, ऐसे में ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इसी से परेशान होकर यह पोस्टर लगाया गया है.
ये भी पढ़ें: CBI के 53 ऑफिसर करेंगे मणिपुर हिंसा की जांच, डीआइजी रैंक की दो महिला अधिकारी भी शामिल
इससे पहले भी लगाया गया था पोस्टर
आपको बता दें, इससे पहले भी सीमा और सचिन के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया था. पोस्टर में लिखा गया था कि मीडिया, कृपया हमारे प्राइवेसी (निजता) का सम्मान करें- मीना परिवार