जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पीएम मोदी की मिमिक्री करते नजर आए. राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सीना तानकर रखते थे लेकिन अब उनके कंधे झुक गए हैं. उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसका क्रेडिट देते हुए कहा कि कांग्रेस के मेहनती कार्यकर्ताओं की वजह से ऐसा हुआ है. राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग पूरे देश को नागपुर से चलाना चाहते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के कॉन्फिडेंस को खत्म कर दिया है.
इस चुनाव को विचारधारा की लड़ाई बताते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'वो जो प्रधानमंत्री थे, पूरा देश देख पा रहा है कि जो चुनाव से पहले प्रधानमंत्री थे, जिनका डायरेक्ट कनेक्शन ऊपर था, वो अब नहीं रहे. ये आप लोगों का काम है क्योंकि कठिनाई के समय जब आपकी विचारधारा पर आक्रमण हो रहा था तब आप लोग कांग्रेस पार्टी का झंडा लिए घूम रहे थे. बहुत सारे लोग झंडा फेंककर भाग गए. आप नहीं गए, आप खड़े रहे, आपने लाठी खाई, गोली खाई, गाली खाई लेकिन आप एक इंच पीछे नहीं हटे. इसीलिए मैं आपको कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर कहता हूं.'
चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सीना तान कर रखते थे और अब उनके कंधे झुक गए हैं।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माथे पर संविधान लगवा दिया।
ये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की देन है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 जम्मू pic.twitter.com/JVe6UBHw1r— Congress (@INCIndia) August 22, 2024Also Read
जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'चुनाव से पहले प्रधानमंत्री यूं भाषण देते थे, देखा आपने?' इतना कहने के बाद वह सीना तानकर पीएम मोदी की मिमिक्री करने लगे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस पर जमकर सीटियां भी बजाईं. इस पर राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मैं आपको बता रहा हूं कि आप गलतफहमी में मत हो, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने हिंदुस्तान के पीएम के माथे संविधान रखवा दिया.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को इतनी साइकोलॉजिकल टेंशन दे दी कि उनकी साइकोलॉजी ही खत्म हो गई.
लैटरल एंट्री के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, 'जहां भी ये लोग बदमाशी करने की कोशिश करते हैं, वहां हम उनको सामने खड़े मिलते हैं. ये लैटरल एंट्री का किया इन्होंने, अडानी की मदद करने की कोशिश की, वहां पर हम खड़े हो गए, उसे कैंसल कर दिया. हम इनको छोड़ने वाले नहीं हैं. अगर इन्होंने थोड़ी भी बदमाशी करने की कोशिश करेंगे, हम इनके सामने खड़े मिलेंगे. जहां ये लोग गलत बिल पास कराने की कोशिश करेंगे, हम उसे रद्द करवा देंगे. हम भले ही विपक्ष में बैठे हैं लेकिन सरकार को कांग्रेस का कार्यकर्ता चला'