menu-icon
India Daily

'वे बढ़िया काम कर रहे...', ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' का जिक्र कर पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ

इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बोलते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इसमें ऐसा कुछ भी नहीं था जो रूस का बहिष्कार करता हो, उन्होंने कहा कि उल्टा इस परियोजना से रूस को फायदा होगा.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
'वे बढ़िया काम कर रहे...', ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' का जिक्र कर पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ

नई दिल्ली: रूस के व्लादिवोस्तोक में चल रहे 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) के मंच पर रूस के रास्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के मेक इन इंडिया अभियान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी भारतीयों को भारत में बने उत्पादों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोस्ताहित कर और इस कार्यक्रम को बढ़ावा देकर शानदार काम कर रहे हैं.

रूसी निर्मित कारों पर पूछे गए सवाल पर पुतिन ने कहा कि घरेलू स्तर पर रूस में बनी कारों का इस्तेमाल होना चाहिए और भारत जैसे देश पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी नीतियों से मिसाल कायम कर चुके हैं.

फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, '1990 के दशक में हमारे पार घरेलू स्तर पर निर्मित कारें नहीं थी, लेकिन अब हम कार बना रहे हैं. यह सही है कि वे मर्सिडीज और ऑडी कारों की तुलना में मामूली दिखती हैं, जिन्हें हम 1990 के दशक में बड़े स्तर पर खरीदते थे, लेकिन यह कोई मुद्दा नहीं है. 

'हमें भारत से सीखना चाहिए'

मुझे लगता है कि हमें अपने अपने बहुत सारे सहयोगी देशों जैसे भारत से सीखना चाहिए. वे ज्यादातर उत्पादन पर फोकस कर रहे हैं और भारत में बनी कारों और वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं और इस संबंध में पीएम मोदी भारत में बने उत्पादों का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर बढ़िया काम कर रहे हैं. हमारे पास भी स्वदेशी वाहन हैं और हमें भी उनका इस्तेमाल करना चाहिये.'

उन्होंने कहा कि रूस में बनी कारों का इस्तेमाल करना शानदार रहेगा.

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस में बनी कारों का इस्तेमाल करना आसान रहेगा क्योंकि लॉजिस्टिक्स सुव्यवस्थित है.

उन्होंने कहा कि इससे हमारे WTO दायित्वों का कोई उल्लंघन नहीं होगा. यह राज्य की खरीद से संबंधित है. हमें इसको लेकर एक निश्चित श्रृंखला बनानी होगी ताकि ये पताया लगाया जा सके कि विभिन्न वर्गों के लोग कौनसी कार चलाते हैं, ताकि वे घरेलू कार का इस्तेमाल कर सकें.

IMEC पर क्या बोले पुतिलन

भारत में आयोजित हुए जी20 शिखर समेलन के दौरान घोषित हुए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर बोलते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इसमें ऐसा कुछ भी नहीं था जो रूस का बहिष्कार करता हो, उन्होंने कहा कि उल्टा इस परियोजना से देश को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट लॉजिस्टिक्स विकसित करने में रूस की मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, यूक्रेन को तबाह करने के लिए डिफेंस डील पर क्या बनी बात?