पुणे: पुणे से एक चौकाने वाली घटना सामने आ रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि एक महिला ने धार्मिक मेले से जो चादर खरीदी थी, उस पर 'मेड इन पाकिस्तान' का लेबल लगा हुआ था, जो कपड़े को धोने के बाद ही दिखाई दिया. इस दावे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. यह घटना पिंपरी-चिंचवड के चिंचवड इलाके में सामने आई, जहां महिला ने मोरिया गोसावी मंदिर परिसर के पास आयोजित संकष्टी चतुर्थी मेले के दौरान एक विक्रेता से चादर खरीदी थी.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जिसमें एक महिला द्वारा खरीदी गई चादर पर 'मेड इन पाकिस्तान' का लेबल लगा हुआ है. खबरों के मुताबिक, यह चादर बुधवार को संकष्टी चतुर्थी के उत्सव के दौरान खरीदी गई थी, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में इकट्ठे हुए थे.
महिला के अनुसार, खरीदते समय उन्हें कुछ भी असामान्य नहीं लगा. हालांकि, घर पर चादर धोने के बाद, उन्होंने कपड़े पर लगा एक टैग देखा जिस पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा था. इस लेबल ने महिला की चिंता बढ़ा दी. अब सवाल यह है कि आखिरी कथित तौर पाकिस्तान द्वारा बनाई गई ये चादर महाराष्ट्र के बाजार तक पहुंचा कैसे.
This is serious issue how come it's possible @Dev_Fadnavis Ji
Made in Terroisthan product in Pune Pimpri-Chinchwad, Maharashtra that's too Mahasadhu Shree Morya Gosavi Maharaj Sanjivan Samadhi Mandir.
Need to take action or it's dangerous🙏
Video credit : Bharati Bhave Tai🙏 pic.twitter.com/049xgy8Rjj— Thomas 🇮🇳🇷🇺🇮🇱🕊️✌️ (@Thomas11P) June 5, 2026Also Read
घटना के बाद महिला ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा. वीडियो के वायरल होने के बाद अब पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
उत्पाद की उत्पत्ति की जांच करने और यह पता लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है कि मेले में इसकी आपूर्ति और बिक्री कैसे हुई. पुलिस ने पिंपरी-चिंचवड नगर निगम को पत्र लिखकर ऐसे उत्पादों को बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है.