असम की राजनीति में एक फिर घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया हुआ है. राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान यह साफ कहा कि जब तक वह राज्य में हैं तब तक मिया कहे जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि विपक्ष ने उनके इस बयान पर घेरा है. उनका कहना है कि ये वही हिमंत बिस्वा सरमा है, जो कांग्रेस काल के दौरान पहले कई इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया और अब घूसपैठ के नाम गलत बयान दिए जा रहे हैं.
बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने का दावा कर रहे सीएम सरमा के बयान ने एक बार फिर बहस को जन्म दिया है. सीएम का कहना है कि घुसपैठियों को यहां आसानी से रहने नहीं दिया जाएगा, उन्हें परेसानियों का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में इस मुद्दे पर कई चर्चा के लिए कई नेता इंडिया डेली के मंच पर पहुंचे हैं. जिसे आप यहां सुन सकते हैं.