menu-icon
India Daily

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर गिरते-गिरते बचा, केरल में हेलीपैड का हिस्सा गिरा

President Droupadi Murmu Chopper: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर बुधवार को केरल के प्रमदम स्टेडियम में उस समय बाल-बाल बच गया जब जिस हेलीपैड पर वह उतर रहा था, वह उसके भार के कारण धंस गया.

Shilpa Shrivastava
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर गिरते-गिरते बचा, केरल में हेलीपैड का हिस्सा गिरा
Courtesy: X (Twitter)

President Droupadi Murmu Chopper: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया है. दरसअल, राष्ट्रपति मुर्मू को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर गिरते-गिरते बच गया. हालांकि, यह हादसा टल गया. बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को केरल के प्रमदम स्टेडियम पहुंची, जहां हेलीपैड पर एयरक्राफ्ट उतरते समय वह गिरने से बच गया, क्योंकि उसका भार बहुत ज्यादा था.

पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के इमरजेंसी कर्मियों ने तुरंत मदद की और एयरक्राफ्ट को उस जगह से मैनुअल तरीके से बाहर निकाला. इस घटना में राष्ट्रपति या हेलीकॉप्टर में सवार किसी भी चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है.

राष्ट्रपति मुर्मू कर रही हैं केरल दौरा:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज केरल में सबरीमाला पर्वतीय मंदिर जाएंगी. मुर्मू कल शाम तिरुवनंतपुरम पहुंचीं, जहां केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम से निलक्कल तक हेलीकॉप्टर से गईं. इसके बाद वो सबरीमाला पर्वतीय मंदिर के आधार स्थल पंपा के लिए रवाना हुईं.

बता दें कि पंपा गणपति मंदिर में इरुमुडी बांधने समेत पारंपरिक अनुष्ठान किए जाएंगे. इसके बाद वो एक स्पेशल व्हीकल से सबरीमाला मंदिर जाएंगी. इस दौरान उनकी सुरक्षात की कड़ी व्यवस्था की जाएगी. राष्ट्रपति के मंदिर में दर्शन करने के बाद दोपहर में लौटने की उम्मीद है.