Jaipur News: जयपुर के होटल हयात में शादी समारोह के दौरान हुई डेढ़ करोड़ की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चोरों ने जितने स्मार्ट तरीके से इस चोरी को अंजाम दिया पुलिस ने चोरी का खुलासा करने और चोरों को धर दबोचने में उतना ही स्मार्ट दिमाग लगाया. वारदात का तरीका पढ़कर MP पुलिस को आशंका हुई कि राजगढ़ का 'कड़िया गैंग' इसी तरीके से वारदातों को अंजाम देता है.
किसी को शक न हो इसलिए कांवड़ यात्रा पर निकले
होटल में चोरी करने के बाद चोर ट्रेन से मध्य प्रदेश के राजगढ़ के कड़िया गांव चले गए. किसी को शक न हो इसलिए वह चोरी के माल को ठिकाने लगाकर कांवड़ यात्रा पर निकल गए. एमपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को चिह्नित किया. इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा गया है और उससे चोरी के गहने भी बरामद कर लिए हैं. उसका एक अन्य साथी फरार है.
Theft of Rs 1.50 crore in Hotel Hyatt, Jaipur - It was the wedding of the son of Hyderabad businessman Naresh Gupta. During this, the 14 year old child picked up the groom's mother's bag and took it away. Most of the jewelery in the bag was of diamond. pic.twitter.com/0ABccCfoh2
— The WINN (@TheWINN_TheWINN) August 10, 2024Also Read
बैग से 1 लाख कैश गायब
राजगढ़ के एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि जब हमने इस चोरी का फुटेज देखा तो फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों का संबंध मध्य प्रदेश के कड़िया गैंग से मिला, इसके बाद राजगढ़ की पुलिस एक्टिव हुई और छापेमारी की. चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस कड़िया गांव पहुंची और नाबालिग चोर को पकड़ लिया. उसके पास से चोरी किए गए गहनों का बैग भी बरामद कर लिया, हालांकि बैग में रखा 1 लाख रुपए कैश गायब मिला है.
8 अगस्त को हुई थी घटना
जयपुर के होटल हयात में चोरी की यह वारदात 8 अगस्त को हुई थी. होटल में डेस्टिनेशन वेडिंग चल रही थी. शादी हैदराबाद (तेलंगाना) के साइबराबाद के रहने वाले बिजनेसमैन नरेश कुमार गुप्ता के बेटे साईरमान (24) की शादी का कार्यक्रम चल रहा था. रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया जा रहा था तभी दूल्हे की मां ने हाथ में लगा सफेद रंग का बैग पास ही में रख दिया था. मौका पाकर नाबालिग चोर बैग ले उड़ा. बैग में 1.50 करोड़ के गहने और 1 लाख कैश रखा था. नरेश कुमार गुप्ता का हैदराबाद में मेडिकल का बिजनेस है.