menu-icon
India Daily

ध्यान में चले गए पीएम मोदी, वायरल हो रही है उनकी 33 साल पुरानी और आज की तस्वीरें

PM Modi Meditation Vivekananda Rock Memorial: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचकर ध्यान में चले गए हैं. वो 1 जून तक ध्यान में रहेंगे. इसी बीच उनकी 33 साल पहले और अब की फोटो वायरल हो रही है.

India Daily Live
ध्यान में चले गए पीएम मोदी, वायरल हो रही है उनकी 33 साल पुरानी और आज की तस्वीरें
Courtesy: Social Media

PM Modi Meditation Vivekananda Rock Memorial: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. चुनावी रैलियां खत्म करके पीएम मोदी ध्यान लगाने के लिए तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ध्यान लगाने बैठ चुके हैं. वो विवेकानंद रॉक मेमोरियल में अगले 48 घंटों तक ध्यान में रहेंगे. इसी बीच उनके ध्यान लगाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर आ चुकी है. आज की तस्वीरों के अलावा पीएम मोदी की 33 साल पहले की भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जब वो विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे थे. पहले और अब की तस्वीर में काफी बदलाव दिख रहा है. उस वक्त पीएम मोदी एकता यात्रा करने के उद्देश्य से पहुंचे थे लेकिन आज वो ध्यान लगाने पहुंचे हैं. 

आज से 33 साल पहले 11 दिसंबर 1991 को पीएम मोदी एकता यात्रा शुरू को शुरू करने विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे थे, जो कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी.

33 साल पुरानी तस्वीर वायरल

पीएम मोदी की 33 साल पुरानी वो तस्वीर आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. तब की फोटो में पीएम मोदी सभी एकता यात्रियों के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी भी हैं. सभी स्वामी विवेकानंद के स्मारक के सामने खड़े होकर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं.

PM Modi 33 Year
PM Modi 33 Year At Vivekananda Rock Memorial

कन्याकुमारी से श्रीनगर तक एकता यात्रा 

एकता यात्रा दिसंबर 1991 में कन्याकुमारी से शुरू होकर 26 जनवरी 1992 को श्रीनगर में तिरंगे को फहराकर खत्म की गई थी. एकता यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने किया था. उस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई थी.

एकता यात्रा का उद्देश्य दुनिया को यह संदेश देना था कि भारत आतंकी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा और एकजुट रहेगा. 14 राज्यों में फैली यह यात्रा लोगों के दिलों में गहराई से उतरी और राष्ट्रीय एकता के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया.

आज पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचकर 48 घंटों के लिए ध्यान में चले गए हैं. इसी स्थान पर स्वामी विवेकानंद ने 1892 में ध्यान किया था. रॉक मेमोरियल स्मारक का निर्माण विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था.